Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा नेता पर बदसलूकी का आरोप:बिजनौर CMO कार्यालय में फाइल पास कराने को लेकर ACMO से विवाद, DM से शिकायत

    10 hours ago

    1

    0

    बिजनौर सीएमओ कार्यालय में शुक्रवार को आयुष्मान अस्पताल की फाइल पास कराने को लेकर हंगामा हो गया। एक भाजपा नेता पर एसीएमओ आरपी विश्वकर्मा से बदसलूकी का आरोप लगा है। एसीएमओ ने जिलाधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार, चांदपुर क्षेत्र के फीना स्थित आशीर्वाद हॉस्पिटल की आयुष्मान फाइल पास कराने के लिए मनोज कुमार नामक व्यक्ति सीएमओ कार्यालय पहुंचे थे। मनोज कुमार चांदपुर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। इसी दौरान एसीएमओ आरपी विश्वकर्मा और मनोज कुमार के बीच तीखी नोकझोंक हुई। एसीएमओ आरपी विश्वकर्मा ने मीडिया को बताया कि मनोज कुमार अपनी गाड़ी पर भाजपा का झंडा लगाकर चलते हैं और खुद को मुख्यमंत्री के ओएसडी का परिचित बताते हैं। उन्होंने पहले फोन पर बात की और फिर दफ्तर आ गए। एसीएमओ ने मनोज कुमार को फाइल पास करने की प्रक्रिया समझाई और बताया कि फाइल ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत डॉक्टर नताशा के पास है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि फाइल नियमानुसार सही होगी तभी वह हस्ताक्षर करेंगे, अन्यथा नहीं। एसीएमओ के अनुसार, इस दौरान मनोज कुमार बार-बार उत्तेजित हो रहे थे। उन्होंने कहा, "आपका दबाव देने से मैं फाइल थोड़ी कर दूंगा, जो लीगल होगा वही किया जाएगा।" इस पर मनोज कुमार ने कथित तौर पर कहा, “आपको साइन तो करना ही पड़ेगा। आप मुख्यमंत्री के ओएसडी पांडे जी को नहीं जानते? आपकी खैर नहीं है। यह फाइल आप करोगे, आप नहीं करोगे तो आपका बाप भी करेगा।” इस घटना से नाराज होकर एसीएमओ आरपी विश्वकर्मा बाहर चले गए और उन्होंने पूरे प्रकरण से जिलाधिकारी को अवगत कराया। डॉ. विश्वकर्मा ने इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी मीडिया को उपलब्ध कराया है। उन्होंने जिलाधिकारी को मामले की लिखित शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में मनोज कुमार से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में सड़क किनारे मिली युवती की मौत:इलाज के दौरान दम तोड़ा; दो साल पहले हुई थी शादी, मायके में रह रही थी
    Next Article
    26 साल बाद पूर्व विधायक समेत 6 बरी:जौनपुरी में सरायपोख्ता चौकी में घुसकर की थी गालीगलौज, दुकानों में तोड़फोड़

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment