Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा पार्षद के वार्ड में सपा ने कराया काम:अब उसी काम का फिर टेंडर, अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के भवानीगंज भाजपा पार्षद रीता राय के वार्ड में सपा से कश्मीरी मोहल्ला के पार्षद लईक आगा ने काम करा दिया। वह भी बिना पार्षद की अनुमति के। इसकी शिकायत भाजपा पार्षद ने मेयर सुषमा खर्कवाल व नगर आयुक्त गौरव कुमार से की थी। पार्षद का आरोप है कि मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई, लेकिन अब फिर उस काम का टेंडर अधिकारियों ने जारी कर दिया है। वह भी कश्मीरी मोहल्ला पार्षद के क्षेत्र में, जबकि यह काम पहले ही हो चुका है। टेंडर अब जारी किया जा रहा है। अधिकारी सपा के पार्षद को फायदा पहुंचना चाह रहे हैं। ऐसे में नियमों का उल्लंघन कर काम करने का आरोप भाजपा पार्षद ने इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों पर लगाया है। पूर्व पार्षद व पार्षद पति संतोष राय ने कहा कि यह काम पहले करवाया जा चुका है, जबकि हमारे अधिकारी कहते हैं कि जब तक टेंडर नहीं होगा तब तक कार्य नहीं कराया जाएगा। दूसरा वार्ड बताने व काम के बाद टेंडर का विरोध कश्मीरी मोहल्ला वार्ड में नक्खास में वी मार्ट के पास से मोबीन होटल तक जल निकासी के काम का टेंडर नगर निगम की तरफ से लाया गया है। टेंडर पब्लिश होने के बाद भाजपा पार्षद ने विरोध किया। उन्होंने कहा कि यह काम भवानीगंज वार्ड ने हुआ है। भाजपा पार्षद का आरोप है सपा पार्षद सिर्फ एक खास वर्ग को फायदा देने के लिए ऐसा कर रहे हैं। इसमें अधिकारियों की भी मिलीभगत रही है। इसके कारण नियमों का उल्लंघन कर यह काम किया गया है। भाजपा पार्षद रीता राय ने मामले में जोन 6 के इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संतोष राय ने आरोप लगाया कि पहले जोन- 6 के अधिशासी अभियंता अशोक यादव और क्षेत्रीय अवर अभियंता अखिलेश यादव से भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन इंजीनियर मिलीभगत कर दूसरी पार्टी के पार्षद को फायदा पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं। उनका कहना है कि पहले भी इन दोनों की मिलीभगत से क्षेत्र में एक गेट बनाया जा चुका है। इन तीन काम को लेकर विवाद ख्वास चौकी मुख्य मार्ग तुलसीदास पर गेट का निर्माण। मुख्य मार्ग तुलसीदास, विक्टोरिया झील, मुबीन होटल के पास जल निकासी का कार्य। इसके साथ ही अकबरी गेट के बगल से मुख्य मार्ग की दुकानों से अंदर की गलियों में बिना टेंडर खोदाई का कार्य करने पर दोनों पार्षदों के बीच विवाद की स्थिति है। अधिकारी ने मिलीभगत से किया था इंकार अधिशासी अभियंता अशोक यादव ने कहा था कि मिली भगत के आरोप निराधार हैं। जब जानकारी मिली तो तुरंत काम को रुकवा दिया गया है। क्षेत्रीय पार्षद की अनुमति के बिना दूसरा पार्षद उसके क्षेत्र में कोई काम नहीं कर सकता है। पार्षद ने नगर आयुक्त से मांग की है कि इन सभी कार्यों की जांच कराकर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में बहनें सुबह से ही बांध सकेंगी राखी:तीन घंटे तक है शुभ मुहूर्त,जानिए 12 राशियों के लिए राखी बांधने का समय
    Next Article
    नोएडा में स्वाइन फ्लू के 38 नए मरीज:संख्या बढ़कर पहुंची 178, जिला अस्पताल में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड बना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment