Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा प्रत्याशी आशोक राठौर बोले -100% जीत सुनिश्चित:प्रयागराज में कहा- माहौल पक्ष में, कुल 11 सीटे जीतेंगे

    8 hours ago

    1

    0

    इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अशोक राठौर ने अपनी जीत को लेकर पूर्ण आत्मविश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं, स्नातक, शिक्षक एवं अधिवक्ता समर्थकों की मेहनत से जीत का मार्ग तैयार हो चुका है। अशोक राठौर ने कहा कि यह मेहनत का फल का समय है। पार्टी, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों के प्रयास से जीत सुनिश्चित हो गई है। मैं सभी को हृदय से बधाई देता हूं। उन्होंने जीत के सवाल पर सीधे कहा जीत 100 प्रतिशत सुनिश्चित है। माहौल पूरी तरह हमारे पक्ष में है। ‘11 की 11 सीटें जीतेंगे’ भाजपा प्रत्याशी ने दावा किया कि चुनाव की हवा उनके पक्ष में है और पार्टी विधान परिषद की सभी 11 सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा हम 11 जगह चुनाव लड़ रहे हैं और 11 की 11 सीटें जीतेंगे, ताकि ईवीएम पर आरोप लगाने वालों को पता चले कि बैलेट पेपर से भी हम आगे हैं। राठौर ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता केवल चुनाव के समय ही सक्रिय नहीं होते, बल्कि पूरे 365 दिन क्षेत्र में कार्य करते हैं। उन्होंने यही कारण अपने दावे के पीछे बताया। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की कुल 11 सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान हुआ, जबकि मतगणना 27 अक्टूबर को होगी। भाजपा ने इलाहाबाद-झांसी स्नातक सीट से अशोक कुमार राठौर को मैदान में उतारा है, जबकि समाजवादी पार्टी से डॉ. मान सिंह यादव चुनाव लड़ रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में शिक्षक चुनाव में 62.16%, स्नातक में 46.98% मतदान:आठ मतदान केंद्रों पर वोटिंग, शिक्षकों ने पुरानी पेंशन की उठाई मांग
    Next Article
    पित्त की नली से निकले 70 पत्थर:29 साल से पथरी से परेशान था युवक, मेडिकल कालेज में हुआ आपरेशन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment