Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में शिक्षक चुनाव में 62.16%, स्नातक में 46.98% मतदान:आठ मतदान केंद्रों पर वोटिंग, शिक्षकों ने पुरानी पेंशन की उठाई मांग

    14 hours ago

    1

    0

    हाथरस में विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ। शिक्षक निर्वाचन में 62.16 प्रतिशत और स्नातक निर्वाचन में 46.98 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। जिले के आठ मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अधिकारी लगातार केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान व्यवस्था पर नजर बनाए रहे। चेकिंग के बाद केंद्रों में दिया प्रवेश मतदान को लेकर केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा कर्मी जांच के बाद ही मतदाताओं को अंदर प्रवेश दे रहे थे। केंद्रों के बाहर मतदाताओं की आवाजाही के चलते जाम जैसी स्थिति भी दिखाई दी। चुनाव में शामिल प्रत्याशियों के समर्थकों ने केंद्रों के बाहर अपने बिस्तर लगाए। सुरक्षा कर्मियों की निगरानी में मतदान प्रक्रिया जारी रही और अधिकारी लगातार मॉनिटरिंग करते रहे। पुरानी पेंशन और शिक्षक समस्याओं को लेकर जताई उम्मीद मतदाता प्रीतिका शर्मा ने बताया कि उन्होंने ऐसे प्रत्याशी को वोट दिया है, जिससे उन्हें उम्मीद है कि वह पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) जैसी मांगों को विधान परिषद में उठाएंगे। शिक्षक योगेंद्र कश्यप ने कहा कि शिक्षकों से जुड़े कई मुद्दे हैं, जिनका निस्तारण जरूरी है। शिक्षकों को ऐसा प्रतिनिधि चाहिए, जो उनकी समस्याओं को विधान परिषद में उठाए और उनके समाधान के लिए प्रयास करे। युवाओं के रोजगार के मुद्दे उठाने की उम्मीद मतदाता मोनिका ने कहा कि आज युवाओं के सामने कई समस्याएं हैं और उन्हें रोजगार नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में जरूरी है कि विधान परिषद में ऐसा प्रतिनिधि पहुंचे, जो युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाए। शहर के इगलास अड्डा निवासी प्रिया पचौरी ने भी युवाओं की समस्याओं को लेकर उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि युवाओं के सामने कई तरह की चुनौतियां हैं। इन्हीं समस्याओं के समाधान की उम्मीद के साथ वह मतदान करने पहुंचीं। जिले में 16,363 मतदाता जिले में कुल 16,363 मतदाता हैं। इनमें 13,797 स्नातक मतदाता और 2,566 शिक्षक मतदाता शामिल हैं। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के बीच निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराई गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में 7 नवंबर को होगा दसवां दीपोत्सव:अब तक पहुंचे 10 लाख दीये, राम की पैड़ी और रामकथा पार्क का निरीक्षण, ड्रोन-CCTV से निगरानी
    Next Article
    भाजपा प्रत्याशी आशोक राठौर बोले -100% जीत सुनिश्चित:प्रयागराज में कहा- माहौल पक्ष में, कुल 11 सीटे जीतेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment