Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ के परिजनों -पुलिस से नोकझोंक:परिवार से दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया, हंगामा कर रहे 3 युवकों के मेडिकल रिपोर्ट में शराब पीने की पुष्टि

    3 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में भाजपा के पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ पुलिस के व्यवहार से आहत हुए हैं।मामला कोतवाली नगर क्षेत्र के सिविल लाइन पुलिस चौकी का है।देर रात बाबा गोरखनाथ का परिवार सिविल लाइन स्थित एक होटल में आया हुआ था। नगर पालिका के सामने गाड़ी खड़ी करने को लेकर पुलिस और परिवार के बीच कहासुनी हुई। सिविल लाइन चौकी इंचार्ज पर पूर्व विधायक के परिवार से दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा है। विवाद की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस से विवाद के दौरान मौके पर पहुंचे तीन अन्य युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सूचना पर सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी और नगर कोतवाल मनोज शर्मा भी मौके पर पहुंचे।बाबा गोरखनाथ ने कहा कि मैं अपनी सरकार में कानून व्यवस्था पर सवाल नहीं उठाऊंगा, लेकिन चौकी इंचार्ज को अपना व्यवहार सुधारना होगा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस और पूर्व विधायक के परिवार के बीच तीखी नोकझोंक दिखाई दे रही है। कोतवाली प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया कि वे डीआर्ईजी के यहां सीओ सिअी श्रीयश त्रिपाठी के साथ जा रहे थे। पत्रकार चौराहा और शान ए अवध होटल के बीच गाड़ी खड़ी होने के कारण उनको खुद पटरी बदल कर जाना पड़ा। वे गाड़ी हटाने की बात सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज संतोष सिंह को कहकर चले गए। करीब 20 मिलट बाद जब वे लौटे तो गाड़ी तो किनारे लगी थी पर तीन युवक पुलिस को गाली दे रहे थे।आरोपी युवकों को पकड़कर शांति भंग में चालान किया गया है। मेडिकल रिपोर्ट में युवकों के शराब पीने की पुष्टि भी हुई है। जबकि विधायक के भाई के साथ परिवार को महिलाएं होने के कारण पुलिस ने नहीं रोका।उनको जाने दिया।घटना की जानकारी मिलने के बाद पूर्व विधायक गोरखनाथ आए और पुलिस से बातचीत की। बताते चले कि बीती रात नगर पालिका के सामने गाड़ी खड़ी करने को लेकर पुलिस और पूर्व विधायक के परिवार के बीच कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि बाबा गोरखनाथ का परिवार सिविल लाइन स्थित एक होटल में आया हुआ था। इसी दौरान गाड़ी पार्किंग को लेकर चौकी इंचार्ज और परिवार के सदस्यों के बीच विवाद हो गया। विवाद की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ मौके पर पहुंच गए। इस दौरान पुलिस और उनके बीच भी तीखी नोकझोंक हुई। मौके पर मौजूद तीन अन्य युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। घटना की जानकारी पर सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी और नगर कोतवाल मनोज शर्मा भी मौके पर पहुंचे। फिलहाल मामला पुलिस के व्यवहार और वाहन पार्किंग को लेकर चर्चा में है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    14दिन से लापता युवक का शव कॉलेज के बाहर मिला:फर्रुखाबाद में आरपी डिग्री कॉलेज के पास मिला शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह
    Next Article
    CM ने जनता दर्शन में 200 लोगों की समस्या सुनी:समाधान का भरोसा दिया; बोले जमीन कब्जा करने वालों पर सख्ती बरतें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment