Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CM ने जनता दर्शन में 200 लोगों की समस्या सुनी:समाधान का भरोसा दिया; बोले जमीन कब्जा करने वालों पर सख्ती बरतें

    3 hours ago

    1

    0

    तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार की सुबह जनता दर्शन में 200 लोगों की समस्या सुनी। उन्होंने फरियादियों को भरोसा दिया कि उनकी समस्या का समाधान कराया जाएगा। अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों की समस्या का त्वरित निराकरण किया जाए। यदि किसी की जमीन पर कोई अवैध रूप से कब्जा करता है तो ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए। सुबह से ही लोग जनता दर्शन में पहुंचने लगे थे। उन्हें महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के बाहर कुर्सियों पर बैठाया गया था। एक-एक कर मुख्यमंत्री उनके पास गए और उनसे बात कर समस्या जानी। फरियादियों से उनका आवेदन लिया। एक दिव्यांग महिला ने आर्थिक समस्या बताई। भाई के लिए नौकरी मांगी तो मुख्यमंत्री ने उसकी पढ़ाई के बारे में पूछा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि महिला के भाई को कहीं काम दिलाया जाए। महराजगंज से आयी एक महिला ने पारिवारिक रूप से प्रताड़ित करने की बात कही। मुख्यमंत्री ने परिवार के लोगों को बुलाकर समझाने का निर्देश अधिकारियों को दिया। कई लोगों ने अपने परिजन के इलाज में आर्थिक मदद की गुहार लगाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस्टीमेट बनवाकर उन्हें इलाज के लिए आर्थिक मदद दिलाई जाए। कई फरियादी जमीन पर कब्जा से जुड़ी शिकायतें लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने मामले की जांच कराकर अवैध कब्जा करने वालों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि थानों और तहसीलों पर ही लोगों की सुनवाई की जाए। उनकी शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाए। किसी भी फरियादी को भटकना न पड़े, इसका ध्यान रखा जाए। महिला फरियादियों के साथ आए बच्चों को मुख्यमंत्री ने दुलारा और खाने को चॉकलेट दी। गोशाला पहुंचे मुख्यमंत्री, गायों की सेवा की जनता दर्शन से पहले मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर के गोशाला पहुंचे। वहां गायों की सेवा की। उन्हें गुड़ व रोटी खिलायी। गोशाला में मुख्यमंत्री के पहुंचने के साथ ही गायों उत्साहित हो गईं। उनके हाथों से गुड़ व रोटी खाने के लिए दौड़ी चली आयीं। मुख्यमंत्री ने एक-एक कर सभी गायों को दुलारा ओर उन्हें रोटी खिलाई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ के परिजनों -पुलिस से नोकझोंक:परिवार से दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया, हंगामा कर रहे 3 युवकों के मेडिकल रिपोर्ट में शराब पीने की पुष्टि
    Next Article
    भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां का मकान तोड़ने पहुंचे बिल्डर:वाराणसी में 10 वर्षों से विवाद, परिजनों ने विरोध किया, कहा-धरोहर नहीं मिटने देंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment