Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 29 अप्रैल को आएंगे विंध्याचल:मिर्जापुर में माता विंध्यवासिनी का करेंगे दर्शन पूजन

    6 hours ago

    1

    0

    भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 29 अप्रैल को पहली बार विंध्याचल धाम आ रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनकी पहली धार्मिक यात्रा है। वे यहां माता विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करेंगे। नितिन नवीन विंध्याचल धाम में लगभग एक घंटे तक रहेंगे। इस दौरान वे दर्शन-पूजन के साथ-साथ सत्संग में भी शामिल होंगे। विंध्याचल धाम के प्रधान अर्चक और नितिन नवीन के तीर्थ पुरोहित आचार्य अगस्त्य कुमार द्विवेदी ने बताया कि पटना में नितिन नवीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त होने पर उन्होंने प्रसाद और चुनरी भेंट कर शुभकामनाएं दी थीं। उसी समय रक्षा सूत्र बांधते हुए आचार्य द्विवेदी ने उनसे विंध्याचल धाम आकर मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन का आग्रह किया था, जिसे नितिन नवीन ने स्वीकार कर लिया। आचार्य द्विवेदी के आमंत्रण पर नितिन नवीन उनके मुख्य यजमान के रूप में मां विंध्यवासिनी के दरबार में विशेष पूजन-अर्चन करेंगे। इस यात्रा को धार्मिक और राजनीतिक दोनों दृष्टियों से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उल्लेखनीय है कि नितिन नवीन इससे पहले विधायक रहते हुए भी कई बार मां विंध्यवासिनी देवी के दर्शन कर चुके हैं। लगभग 45 वर्षीय नितिन नवीन बिहार से पांच बार विधायक रह चुके हैं और संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके आगमन को लेकर विंध्याचल धाम में तैयारियां तेज हो गई हैं। स्थानीय प्रशासन और भाजपा कार्यकर्ता उनके स्वागत की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में हत्यारोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार:फायरिंग में कांस्टेबल के बाएं हाथ में लगी गोली, युवक की चाकू घोपकर की थी हत्या
    Next Article
    हाथरस में पान मसाला के वजन में गड़बड़ी:उपभोक्ता ने कंपनी और दो दुकानदारों को भेजा विधिक नोटिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment