Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा विधायक को ठेकेदार ने दी धमकी:अवैध पार्किंग वसूली की शिकायत पर पहुंचे थे, अभद्रता का आरोप लगाया

    23 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद के टूंडला स्थित सुभाष चौराहा पर अवैध पार्किंग वसूली की शिकायत की जांच करने पहुंचे भाजपा विधायक प्रेमपाल धनगर के साथ ठेकेदारों ने कथित तौर पर अभद्रता की और उन्हें धमकी दी। विधायक ने इस मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की है। विधायक धनगर को ऑटो चालकों से पार्किंग के नाम पर हो रही वसूली की शिकायतें मिल रही थीं। मंगलवार को वे सुभाष चौराहा पहुंचे और रसीद काट रहे एक युवक से पूछताछ करने लगे। इसी दौरान ठेकेदार अपने भाई के साथ वहां आ गया और विधायक का विरोध करने लगा। ठेकेदारों ने विधायक के साथ न केवल अभद्रता की, बल्कि उन्हें चुनाव में वोट मांगने गांव न आने की धमकी भी दी। दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई। मामला बढ़ता देख चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को अलग किया। विधायक ने बताया कि वे ऑटो चालकों की समस्याएं सुनने गए थे, जहां ठेकेदार ने उनके साथ अभद्रता की। उन्होंने जिलाधिकारी को इस घटना से अवगत करा दिया है। इस बीच, बनकट जाने वाले ऑटो चालक पार्किंग के नाम पर प्रति ऑटो 25 रुपये की वसूली के विरोध में पालिकाध्यक्ष भंवर सिंह के सरस्वती नगर स्थित आवास पर पहुंचे। उन्होंने शिकायत की कि फ्लाईओवर के नीचे ऑटो खड़ा करने पर भी उनसे जबरन वसूली की जा रही है। इस संबंध में पालिकाध्यक्ष का कहना है कि अधिशासी अधिकारी (ईओ) नगर पालिका के अधिकारी हैं और वही इस मामले में कुछ कर सकते हैं। वहीं, भारतीय किसान यूनियन (भानु) के पदाधिकारियों ने भी इस पार्किंग के विरोध में रविवार को नगला सिकंदर में बैठक की थी। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन को 16 फरवरी तक का समय दिया है और पार्किंग बंद न होने पर कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ नगर निगम में 5 हजार कर्मियों से घोटाला:PF और ESI के नाम पर ₹1.14 करोड़ डकारे, विधानसभा समिति की जांच में खुलासा
    Next Article
    महोबा में मिले अज्ञात शव की हुई पहचान:हमीरपुर का किशोर 3 फरवरी से था लापता, पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment