Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा विधायक ने महिला एसओ को फटकारा, VIDEO:कहा- थाने में रहने नहीं दूंगा, FIR में सुधार करो या फिर अपने कपड़े अटैची में रख लो

    3 hours ago

    1

    0

    कन्नौज में करंट लगने से इंजीनियर की मौत मामले में कार्रवाई न होने पर भाजपा विधायक कैलाश राजपूत नाराज हो गए। उन्होंने एसओ नीलम सिंह को फोन पर जमकर फटकारा। कहा- तुम्हें थाने में रहने नहीं दूंगा। या तो FIR में सुधार करो या फिर अपने कपड़े अटैची में रख लो। अगर कार्रवाई में गड़बड़ी की, तो समझ लेना। दरअसल, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। पुलिस ने बिजली विभाग की लापरवाही मानने से इनकार करते हुए शिकायत बदलने को कहा था। इसी शिकायत पर भाजपा विधायक मौके पर पहुंचे थे। मामला इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के चंदौआ गांव का है। चंदौआ गांव निवासी अखिलेश कुमार राजपूत की बुधवार शाम करंट लगने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और परिजनों से घटना को लेकर पूछताछ की। परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए तहरीर दी। आरोप है कि उनकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने से महिला एसओ नीलम सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करने से मना कर दिया। उन्होंने लापरवाही शब्द हटाकर दूसरी तहरीर देने की बात कही। जिससे ग्रामीण भड़क गए। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय भाजपा विधायक कैलाश राजपूत चंदौआ गांव पहुंच गए। यहां ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष पर मनमानी करने के आरोप लगा दिए। ऐसे में विधायक कैलाश राजपूत ने फोन पर एसओ नीलम सिंह से बात की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्यवाही में गड़बड़ करोगी तो थाने में रहने नहीं दूंगा। या तो एफआईआर में सुधार करो या फिर अपने कपड़े अटैची में रख लो। उन्होंने कहाकि 24 घण्टे से ज्यादा समय तक थाने में रहने नहीं दूंगा। बातचीत का वीडियो वायरल हो रहा है। अब जानिए पूरा मामला… चंदौआ गांव निवासी अखिलेश राजपूत (34) एसबीआई बैंक की सीएमएस कम्पनी में इंजीनियर थे। वह अपने चचेरे भाई आनंद की शादी में शामिल होने के लिए गांव पहुंचे थे। यहां जिस वक्त बारात की तैयारी चल रही थी, उसी वक्त लाइनमैन की गलती से हाईटेंशन तार गांव की बिजली लाइन पर गिर गया। जिस कारण अचानक से वोल्टेज बढ़ गए और कई घरों में सबमर्सिबल व बिजली के उपकरण फुंक गए। इसी दौरान अखिलेश राजपूत बिजली के खम्बे के पास निकले तो करंट की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौत हो गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में भाजपाईयों ने तैयार की प्रशिक्षण महाअभियान की रूपरेखा:7 मार्च से मंडल स्तर पर आयोजित होंगे दो दिवसीय शिविर
    Next Article
    Rashmika Vijay Wedding: दो बार शादी करेंगे रश्मिका-विजय, सुबह से रात तक चलेगा जश्न; शामिल होंगे कई सितारे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment