Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में भाजपाईयों ने तैयार की प्रशिक्षण महाअभियान की रूपरेखा:7 मार्च से मंडल स्तर पर आयोजित होंगे दो दिवसीय शिविर

    3 hours ago

    1

    0

    मेरठ में हरमन सिटी स्थित भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय पर बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 की जिला योजना कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में अभियान की रूपरेखा तय करते हुए मंडल स्तर पर प्रशिक्षण शिविरों की तिथियां और सत्रों की सूची तैयार की गई। वक्ताओं का होगा विशेष प्रशिक्षण बैठक में मुख्य वक्ता मानसिंह गोस्वामी ने बताया कि मंडल स्तर पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 7 मार्च से 17 अप्रैल तक आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में बोलने वाले वक्ताओं की सूची तैयार कर ली गई है। वक्ताओं का विशेष प्रशिक्षण 27 फरवरी को बुलंदशहर में आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि मंडल और जिला स्तर के पदाधिकारियों को ‘पंच परिवर्तन’ और सामाजिक समरसता का संदेश कार्यकर्ताओं तक पहुंचाना है। समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने से ही सशक्त और विकसित भारत का निर्माण संभव है। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी भाव जागरण, आत्मनिर्भरता, कुटुंब प्रबोधन और नागरिक कर्तव्यों के पालन जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। जिला अध्यक्ष हरवीर सिंह पाल ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को अपने जीवन में सदाचार और अनुशासन अपनाना चाहिए तथा सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए। बैठक के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी मानसिंह गोस्वामी रहे। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हरवीर सिंह पाल ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री भंवर सिंह तोमर ने किया। अभियान के जिला संयोजक अशोक त्यागी भी मौजूद रहे। इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री इंद्रपाल बजरंगी, कॉपरेटिव सोसाइटी अध्यक्ष विमल शर्मा, पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष फिरेराम धनतला, अतुल त्यागी, यूवा जिला अध्यक्ष मोहन गुर्जर, संजय शर्मा, संजीव गोयल, जिला मंत्री मुकेश शास्त्री, विमला जाटव, रॉबिन गुर्जर, ब्रजवीर सैनी, उदय प्रताप, जिला मीडिया प्रभारी संजीव राणा, कुलदीप तोमर, जिला आईटी संयोजक विनय शर्मा, मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजू सेठी, सहित सभी मंडल अध्यक्ष व वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में किसान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:पंखे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article
    भाजपा विधायक ने महिला एसओ को फटकारा, VIDEO:कहा- थाने में रहने नहीं दूंगा, FIR में सुधार करो या फिर अपने कपड़े अटैची में रख लो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment