Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा विधायक राहुल मुस्लिमों पर भड़के:कानपुर में बोले- लाभ मोदी-योगी से चाहिए, रहनुमा खामनेई है; संविधान से ज्यादा सरिया को मानते

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर में बिल्हौर विधानसभा से भाजपा विधायक राहुल बच्चा सोनकर का एक बयान सामने आया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें कहा- हमारा दुश्मन अपरकास्ट नहीं, दुश्मन वो हैं जो संविधान से ज्यादा सरिया कानून को तवज्जो देते हैं। उन्हें योजनाओं का लाभ तो योगी-मोदी से चाहिए, लेकिन उनके रहनुमा खामेनेई हैं। भाजपा विधायक ने कहा- आरक्षण जिसके चलते आज हम विधायक हैं। हम सभी को नौकरी और शिक्षा में आरक्षण मिलता है। उनको भी ये कुछ नहीं समझते हैं। विधायक ने कहा- अगर हम टुकड़ों में बंट गए, जातियों में बंट गए तो हम दुनिया की सबसे खतरनाक ताकत से लड़ नहीं पाएंगे। इससे पहले विधायक राहुल बच्चा सोनकर ने विवादित बयान दिया था। कहा था- कानपुर में ‘मस्जिदों के सामने सुअर की बोटियां मिलेंगी’। इस बयान के बाद बीजेपी विधायक के खिलाफ मुस्लिमों ने प्रदर्शन किया था। पढ़िए पूरी रिपोर्ट……. अब पढ़िए भाजपा विधायक राहुल बच्चा सोनकर वीडियो में क्या कहा… भाजपा को नहीं चाहिए ऐसे लोगों का वोट विधायक 1 मिनट 49 सेकेंड का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें कहा- यह कोई छोटी घटना नहीं है, ये हम सभी के लिए भविष्य का आइना है। हम सभी को ध्यान रखना पड़ेगा और जागरूक रहना होगा। जो जातियों के ठेकेदार घूम रहे हैं, उनसे सावधान रहना पड़ेगा। वो बार-बार आपको बताएंगे कि अपरकास्ट आपका दुश्मन है, लेकिन अपर कास्ट आपका दुश्मन नहीं है। दुश्मन वो हैं, जो पूरी दुनिया के दुश्मन हैं। भारत के संविधान से ज्यादा अपने सरिया कानून को तवज्जो देते हैं, जो कहते हैं- खामेनेई हमारा रहनुमा था। उत्तर प्रदेश और भारत को चलाने वाले सीएय योगी और पीएम मोदी और देश की सरकारें कभी उनकी रहनुमा नहीं रहे। लेकिन उन्हें सरकार की सारी योजनाओं का लाभ चाहिए। उन्हें आयुष्मान कार्ड चाहिए, उन्हें सिलेंडर चाहिए, उन्हें आवास योजना चाहिए, उन्हें शौचालय चाहिए, उन्हें किसान सम्मान निधि चाहिए, उन्हें विधवा पेंशन चाहिए, उन्हें वृद्धावस्था पेंशन चाहिए उन्हें सब कुछ इसी सरकार से चाहिए। आयुष्मान कार्ड से सरकार उन्हें पांच लाख का इलाज मुफ्त में देती है। सोचिए आप ऐसे लोगों के बीच में रह रहे हैं, क्या वो कभी आपके होंगे। भाजपा को नहीं चाहिए ऐसे लोगों का वोट। ये देशद्रोह का काम करते हैं, जो देश का राष्ट्रगान गाने से मना करते हैं। जो भारत माता का जयकारा लगाने से मना करते हैं। जातियों में बंट गए तो हम दुनिया की सबसे खतरनाक ताकत से लड़ नहीं पाएंगे यही नहीं, बाबा साहब भीमराव के दिए गए आरक्षण जिसके चलते आज हम विधायक हैं। हम सभी को नौकरी और शिक्षा में आरक्षण मिलता है। उनको भी ये कुछ नहीं समझते हैं। उन्होंने ऐसे ही झूठा प्रोपोगंडा खड़ा करके 2024 में केन्द्र की सरकार को गिराने का प्रयास किया और सपना देखा था, जिसको हम सभी ने चकनाचूर कर दिया। हम लोग बहुत मजबूती के साथ हिन्दुत्व की राह पर चल रहे हैं न कि किसी जाति की राह पर। हम अपने आपको हिंदू मानते हैं, हम अपने आपको नीच नहीं मानते हैं न ही हैं। ये बात ध्यान रखनी है कि हम अपने बाहुबल के आधार पर दुनिया की सभी ताकतों को हम जीत सकते हैं। अगर संगठन टुकड़ों में बंट गया, जातियों में बंट गए तो हम दुनिया की सबसे खतरनाक ताकत से लड़ नहीं पाएंगे। ये समस्या सिर्फ भारत की नहीं है, ये समस्या पूरे विश्व की बनकर तैयार हो रही है। इससे पहले भी दिया था विवादित बयान इससे पहले भी भाजपा विधायक राहुल बच्चा सोनकर ने विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था- कानपुर में ‘मस्जिदों के सामने सुअर की बोटियां मिलेंगी’। इस बयान के बाद बीजेपी विधायक के खिलाफ मुस्लिमों ने प्रदर्शन किया। कहा- राहुल बच्चा सोनकर ने हेट स्पीच दी है। इसलिए उन पर भी आजम खान की तरह ही केस दर्ज होना चाहिए। साथ ही भाजपा को ऐसा गंदा शब्द बोलने वाले विधायक को पार्टी से बाहर करना चाहिए। दरअसल, 12 जनवरी 2026 की रात बिल्हौर दुर्गा मंदिर के पास खेत में भारी मात्रा में गोवंश के अवशेष मिले थे। इस पर विधायक राहुल बच्चा सोनकर बिल्हौर थाने पहुंचे थे। उन्होंने ADCP कपिल देव सिंह और पुलिस स्टाफ के सामने कहा कि अगर आरोपियों को 48 घंटे के अंदर अरेस्ट नहीं किया तो बिल्हौर की सभी मस्जिदों के सामने बोटियां फिंकवा दूंगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने उठाया डॉक्टरों की सुरक्षा का मुद्दा:राज्यसभा में की डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए कड़े कानून की मांग
    Next Article
    आंबेडकर पार्क की भूमि पर कब्जे के प्रयास की आशंका:वकीलों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा, सुरक्षा मांगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment