Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी:बहराइच में बेटे ने दी तहरीर, पुलिस ने दर्ज किया मामला

    5 hours ago

    1

    0

    बहराइच में महसी विधानसभा से भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह के नाम से एक अज्ञात व्यक्ति ने फर्जी फेसबुक अकाउंट बना लिया है। इस मामले की जानकारी मिलने पर विधायक के बेटे और उनके प्रतिनिधि अखंड प्रताप सिंह ने स्थानीय थाने में तहरीर दी है, जिसमें उन्होंने कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अखंड प्रताप सिंह को अपने पिता के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद उन्होंने हरदी थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। अखंड प्रताप सिंह ने अपनी तहरीर में आशंका जताई है कि इस फर्जी आईडी का उपयोग उनके पिता की छवि खराब करने के लिए किया जा सकता है। उन्होंने इस कृत्य के लिए जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हरदी थाना प्रभारी आलोक सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। उन्होंने यह भी बताया कि पूरे मामले से साइबर सेल को भी अवगत करा दिया गया है, ताकि तकनीकी पहलुओं की जांच की जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र ले जा रही डीसीएम पलटी:चालक गंभीर घायल, कई पेपर तालाब किनारों में गिरे और भीगे
    Next Article
    हाथरस में सड़क हादसा, युवक की मौत:राया रोड पर दो बाइकों की टक्कर, लग्न समारोह में आया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment