Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में सड़क हादसा, युवक की मौत:राया रोड पर दो बाइकों की टक्कर, लग्न समारोह में आया था

    7 hours ago

    1

    0

    हाथरस के सादाबाद कोतवाली क्षेत्र में देर रात एक सड़क हादसा हो गया। राया रोड पर बालाजी गार्डन के पास दो मोटरसाइकिलें आमने-सामने टकरा गईं। इस दुर्घटना में एक बाइक सवार 21 वर्षीय युवक गौरव की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक गौरव पुत्र गंगा राम आगरा जिले के इरादत नगर स्थित श्याल लाल बगीची का निवासी था। वह जूते का काम करता था। जानकारी के अनुसार, गौरव बालाजी गार्डन में आयोजित एक लग्न समारोह में शामिल होने आया था। यह हादसा तब हुआ जब गौरव की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गौरव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अविवाहित था युवक सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर हाईवे एंबुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हादसे में घायल हुए अन्य लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर मृतक के परिवार के लोग भी आ गए। मृतक अविवाहित था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी:बहराइच में बेटे ने दी तहरीर, पुलिस ने दर्ज किया मामला
    Next Article
    हरदोई में बकरियों का अनोखा जन्मदिन समारोह:निमंत्रण कार्ड बांटकर बुलाए गए ग्रामीण, भागवत पाठक समेत कई धार्मिक अनुष्ठान हुए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment