Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा युवा मोर्चा ने राहुल गांधी का पुतला फूंका:कानपुर में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की, बोले- राहुल गांधी देश विरोधी हैं

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंका। इस दौरान पुलिस ने पुतला छीनने की कोशिश करती रही। कार्यकर्ताओं ने देश विरोधी लिखी तख्तियां लेकर नारेबाजी भी की। दरअसल, तमिलनाडु के मंडपम में आयोजित इंडिया एआई एक्सपो समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने के खिलाफ नारे लगाए थे। वे नारे लगाते हुए पवेलियन तक पहुंचे और टी-शर्ट उतारकर प्रदर्शन किया। इसी घटना के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा ने उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्यों और जिलों में राहुल गांधी के खिलाफ पुतला दहन किया। कानपुर में भी इसी क्रम में यह प्रदर्शन हुआ। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष शिवांग मिश्रा ने कहा- यह सब राहुल गांधी के नेतृत्व में हुआ था। प्रधानमंत्री पर इस तरह की टिप्पणी करना अशोभनीय है। इनके लिए भारतीय जनता पार्टी का युवा मोर्चा ही काफी है। राहुल गांधी हर उस कार्य में हस्तक्षेप करते हैं, जो देशहित में होता है, इसलिए वे देशद्रोही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा सभासद पर दंपत्ति पर हमले का आरोप:घटना CCTV में कैद, पुलिस अधीक्षक को दिया शिकायत पत्र
    Next Article
    अमेठी में भागवत कथा के दौरान हर्ष फायरिंग, VIDEO:पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर दर्ज किया मुकदमा, बंदूक और कारतूस बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment