Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में बहन के हत्यारे को जेल भेजा:हिंदू लड़के से प्रेम के कारण की थी हत्या, पिता-ताऊ बोले- उसका मरना ही ठीक है

    1 hour ago

    1

    0

    संभल पुलिस ने अपनी बहन की हत्या के आरोपी भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह घटना संभल के असमोली थाना क्षेत्र के मतवाली पट्टी जग्गू गांव की है, जहां एक हिंदू लड़के से प्रेम प्रसंग के चलते 21 वर्षीय युवती की कथित तौर पर ऑनर किलिंग की गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी जाने आलम ने 19 फरवरी की रात लगभग 9 बजे अपनी बहन रूपजहां (21) का रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। रात 9:55 बजे उसने स्वयं डायल 112 पर फोन कर पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही एएसपी कुलदीप सिंह, असमोली सीओ कुलदीप कुमार और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जांच में सामने आया कि रूपजहां का गांव के 22 वर्षीय शुभम सैनी से पिछले एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शुभम की मां हरप्यारी ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे और रूपजहां ने दो महीने पहले बिना बताए शादी कर ली थी। आरोपी भाई जाने आलम के पिता और ताऊ ने कथित तौर पर कहा कि उन्हें ऐसी लड़की को मारने का कोई पछतावा नहीं है, क्योंकि इससे उनकी बदनामी हो रही थी। जेल जाते समय आरोपी के चेहरे पर भी कोई पछतावा नहीं दिखा। प्रेमी शुभम सैनी की मां हरप्यारी की शिकायत पर असमोली पुलिस ने आरोपी जाने आलम पुत्र नौशे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया है। सीओ असमोली कुलदीप कुमार ने बताया कि बहन की हत्या के मामले में भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। आपको बता दें कि बीते बुधवार को मृतक लड़की प्रेमी के साथ थाना असमोली पुलिस के पास पहुंची और बालिग़ घूमने की बात कहते हुए प्रेमी के साथ रहने की बात कही। लड़का लड़की को अपने साथ अमरोहा रिश्तेदारी में ले गया, लेकिन गुरुवार को परिवार के लोग वहां पहुंचे और इज्जत का बादशाह देते हुए लड़की को वापस घर ले आए, उसी रात को भाई ने बहन की हत्या कर दी। पिता नौशे एवं ताऊ दुलारे हसन ने कहां की लड़की कैरेक्टर की ठीक नहीं थी और उसकी वजह से हमारी बदनामी हो रही थी। लोग तरह-तरह की बात कर रहे थे। बेटे को लड़की की हत्या का कोई प्रस्ताव नहीं है और हमें भी नहीं है ऐसी लड़की का मर जाना ही ठीक है। पिता ने दावा किया की लड़की के बालिक होने की बात पर पुलिस भी फेयर डलवाना चाहती थी लेकिन हम मुसलमान हैं और वह सैनी है शादी कैसे कर देते, बेटे को गुस्सा आ गया और उसने लड़की को मार दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में आयुष्मान योजना में धांधली उजागर:मरीजों को फ्री इलाज नहीं मिल रहा, 3 निजी अस्पतालों के औचक निरीक्षण में जानकारी मिली
    Next Article
    ताजमहोत्सव में आई 5 लाख की तिरुपति बालाजी की प्रतिमा:हस्तशिल्पी को बनाने में लगा 1 साल, 100 साल तक की है गारंटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment