Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में खाद्य विभाग का छापा, 1800 जार घी जब्त:कीमत करीब ₹3.46 लाख, बेकरी उत्पाद और तेल के नमूने जांच के लिए भेजे गए

    1 hour ago

    1

    0

    होली के मद्देनजर गाजियाबाद खाद्य सुरक्षा विभाग मिलावट के खिलाफ विशेष अभियान चला रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार शाम कविनगर और गोविंदपुरम मंडी में छापेमारी की गई। इस दौरान बेकरी उत्पादों में इस्तेमाल होने वाले घी (मार्गरीन ब्लेंड बटर) और विभिन्न प्रकार के तेल के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष राय ने बताया कि टीम ने कविनगर स्थित रॉयल फूड फर्म पर छापा मारा। यहां से मंगलदीप ब्रांड के बटर मार्गरीन ब्लेंड के कुल 1800 जार जब्त किए गए। इनमें 1 लीटर के 150 जार, 500 मिलीलीटर के 900 जार और 200 मिलीलीटर के 750 जार शामिल थे। जब्त माल की अनुमानित कीमत 3 लाख 45 हजार 900 रुपये आंकी गई। मौके से दो नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। अधिकारियों के अनुसार, नियमानुसार इस उत्पाद में 10 प्रतिशत बटर और 90 प्रतिशत मार्गरीन होना चाहिए। विभाग को शिकायत मिली थी कि यह उत्पाद पूरी तरह मार्गरीन से बनाया जा रहा है। इसी संदेह के आधार पर स्टॉक जब्त किया गया। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त, गोविंदपुरम मंडी स्थित एस.जी. एडिबल ऑयल फर्म पर भी छापा मारा गया। यहां से सरसों का तेल, रिफाइंड राइस ब्रान ऑयल और रिफाइंड सोयाबीन ऑयल के तीन नमूने लिए गए। निर्माण स्थल के निरीक्षण के दौरान कमियां पाए जाने पर फर्म को सुधार नोटिस जारी किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष राय ने बताया कि त्योहारों के दौरान मिलावट की शिकायतें बढ़ जाती हैं। इसे देखते हुए जिले में पांच टीमें गठित कर यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    AI समिट में कांग्रेस के प्रदर्शन पर मायावती- अखिलेश भड़के:बोले- देश का अपमान हुआ; भाजपाइयों ने लखनऊ-वाराणसी में पुतला फूंके
    Next Article
    कानपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंकने पर सियासत:कांग्रेस ने केस दर्ज करने की मांग की, BJP नेताओं का पुतला जलाने की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment