Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपाइयों ने सड़क पर उतरकर राहुल गांधी का पुतला फूंका:गाजियाबाद में पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर भी नारेबाजी की

    2 hours ago

    1

    0

    भारत मंडपम में कांग्रेस पार्टी के युवा विंग की ओर से की गई कथित आपत्तिजनक हरकत के विरोध में आज भाजपाई सड़क पर उतरे। BJP युवा मोर्चा, महानगर गाजियाबाद द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने किया। आरडीसी राजनगर चौक पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया। इसके बाद DM के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में संबंधित प्रकरण पर कठोर कार्रवाई की मांग की गई है। राष्ट्र की एकता हमारे लिए सर्वोपरि BJP महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा- राष्ट्र की एकता, अखंडता और सम्मान हमारे लिए सर्वोपरि हैं। भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को आघात पहुंचाने वाली किसी भी गतिविधि को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा कभी स्वीकार नहीं करेगा। देश की गरिमा के विरुद्ध की जाने वाली हर साजिश का लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से पुरजोर विरोध किया जाएगा। इस दौरान राहुल गांधी और कांग्रेस के खिलाफ भाजपाइयों ने नारेबाजी भी की। यह रहे मौजूद कार्यक्रम में राम त्यागी, संदीप चौधरी, मोनू त्यागी, ओम राजपूत, पुष्पेंद्र गुप्ता, नीरज त्यागी, राहुल तोमर, ललित त्यागी, सचिन त्यागी, आशीष त्यागी, सुनील शर्मा, विकास शर्मा, सौरभ त्यागी, पंकज भारद्वाज, लीलू प्रधान, रॉबिन बढ़ाना, विवेक त्यागी, राहुल त्यागी, आशु गुर्जर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में शादी से लौटकर युवक ने सुसाइड किया:मां चाय लेकर कमरे में पहुंची तो बेटा फंदे पर लटका था, रोते हुए बेहोश हुआ
    Next Article
    बागपत में भाकियू अखंड ने जनसमस्याओं पर दोबारा ज्ञापन सौंपा:कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी, लोग रहे मौजूद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment