Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजयुमो नेताओं पर लगेगी रासुका:अलीगढ़ में बीच बाजार फायरिंग में 8 लोग गिरफ्तार, दूसरे गुट के सरगना की तलाश

    1 hour ago

    1

    0

    ​अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी के सराय हकीम इलाके में गुरुवार को हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने भाजपा युवा मोर्चा के दोनों गुटों पर मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, 8 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। एसएसपी नीरज कुमार जादौन का कहना है कि अब सभी पर गैंगस्टर और रासुका के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। उधर, सोशल मीडिया पर सभी आरोपियों का पुलिस जीप से थाने में घुसते समय हाथ जोड़कर लंगड़ाते चलते हुए का वीडिया तेजी से वायरल हो रहा है। ​सोशल मीडिया का स्टेटस बना खूनी संघर्ष की वजह ​इस पूरे विवाद की शुरुआत महज एक सोशल मीडिया स्टेटस से हुई। भाजयुमो के महानगर मंत्री हर्षद हिंदू ने बुधवार को अपने अकाउंट पर एक गाने का स्टेटस लगाया था। इस पर सासनीगेट क्षेत्र के मोहित शर्मा ने आपत्ति जताई और दोनों के बीच गाली-गलौज हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि हर्षद गुट ने मोहित की पिटाई कर दी। गुरुवार शाम को यह रंजिश खूनी संघर्ष में बदल गई। सराय हकीम के व्यस्त बाजार में दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर जमकर पथराव किया और फिर फिल्मी अंदाज में ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। ​बाजार में मची भगदड़ ​जिस वक्त यह फायरिंग हुई, सराय हकीम का बाजार वाहनों और ग्राहकों से खचाखच भरा था। चश्मदीदों के मुताबिक, जब पहली गोली चली तो लोगों को लगा कि कोई पटाखा फटा है, लेकिन जब रुक-रुक कर कई राउंड गोलियां चलीं और चीख-पुकार मची, तो बाजार में भगदड़ मच गई। दुकानदारों ने आनन-फानन में शटर गिरा दिए और राहगीर अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस गोलीबारी में हर्षद गुट के शानू वाल्मीकि, दूसरे गुट के आयुष शर्मा और एक हिस्ट्रीशीटर शोएब को गोलियां लगीं। ​दिल्ली भागने की फिराक में थे आरोपी ​घटना के बाद आरोपी हर्षद हिंदू पैर में छर्रे लगने के बावजूद एक निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराकर अपने साथियों के साथ दो कारों में सवार होकर नोएडा के रास्ते दिल्ली भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस की टीमों ने घेराबंदी कर उसे रास्ते में ही दबोच लिया। तलाशी के दौरान इनके पास से दो देसी पिस्टल और दो तमंचे बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। अब पार्टी ले सकती है बड़ा एक्शन ​हैरानी की बात यह है कि पकड़े गए आरोपी सत्ताधारी दल के बड़े नेताओं और जनप्रतिनिधियों के करीबी माने जाते हैं। हालांकि, सरेआम हुई इस गुंडागर्दी के बाद जिले के भाजपा सांसदों और विधायकों ने इस मामले से पूरी तरह दूरी बना ली है। न्यायालय में पेशी के दौरान भी गिने-चुने समर्थक ही नजर आए। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि पार्टी की छवि धूमिल करने वाले इन कार्यकर्ताओं पर भाजपा संगठन जल्द ही निष्कासन की गाज गिरा सकता है। ​अपराध की लंबी फेहरिस्त एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। मुख्य आरोपी हर्षद हिंदू पर पहले से 10 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि योगेंद्र कुमार पर देह व्यापार (सेक्स रैकेट) समेत 7 संगीन मामले चल रहे हैं। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर फरार चल रहे शशांक पंडित और उसके अन्य साथियों की तलाश में दबिश दे रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में यूपी पुलिस SI भर्ती परीक्षा आज से शुरू:तीन स्तरीय सघन चेकिंग के बाद परीक्षार्थियों को मिल रही एंट्री
    Next Article
    यूपी बोर्ड कॉपी चेकिंग 16 मार्च से:जौनपुर में 5 केंद्रों पर होगा, SI परीक्षा से बदला कार्यक्रम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment