Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाकियू जिलाध्यक्ष आशीष चौधरी का करौदा हाथी में स्वागत:कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर किया सम्मान, संगठन मजबूत करने का संकल्प

    2 hours ago

    1

    0

    शामली में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आशीष चौधरी का रविवार देर शाम गांव करौदा हाथी में स्वागत किया गया। भाकियू युवा जिलाध्यक्ष प्रभात मलिक के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया। इस अवसर पर किसानों और संगठन के पदाधिकारियों ने आशीष चौधरी को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। सभी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष आशीष चौधरी ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन की गरिमा, सम्मान और किसानों के हित सर्वोपरि हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। चौधरी ने किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाने और उनके समाधान के लिए निरंतर संघर्ष करने का भरोसा भी दिलाया। कार्यक्रम में महिला विंग की जिलाध्यक्ष कविता चौधरी, विदेश मलिक, मुक्कुमल पहलवान, बूटा चौधरी, नरेंद्र मलिक, जवरपाल सिंह, संजीव, रणवीर सिंह, फैसल, जिला संगठन मंत्री युसूफ अली, सद्दाम शाह, समीर और जीशान सहित बड़ी संख्या में किसान एवं संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब:सावन के पहले सोमवार पर हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंजा धाम
    Next Article
    रायबरेली में दो अलग-अलग मामलों के दो आरोपी गिरफ्तार:आपराधिक मामलों में कार्रवाई कर जेल भेजा गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment