Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलरामपुर के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब:सावन के पहले सोमवार पर हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंजा धाम

    2 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर सावन माह के पहले सोमवार को जिले के प्रमुख शिवालयों में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह ब्रह्ममुहूर्त से ही श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे। पूरे दिन "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष से मंदिर परिसर और आसपास का वातावरण शिवमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ भगवान शिव का पूजन-अर्चन किया। गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, पुष्प और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया तथा परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। शहर के प्रसिद्ध झारखंडी मंदिर, उतरौला रोड स्थित झारखंडेश्वर महादेव मंदिर, उतरौला के दुःख हरण नाथ मंदिर, सादुल्लाहनगर के शिव मंदिर, बहराइच रोड स्थित रेणुकानाथ मंदिर और पचपेड़वा के शिवगढ़ धाम सहित जिले के प्रमुख शिवालयों में सुबह से देर तक जलाभिषेक का क्रम जारी रहा। बड़ी संख्या में कांवड़िए पवित्र जल लेकर मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का अभिषेक किया। सावन के पहले सोमवार के अवसर पर मंदिरों को फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। भजन-कीर्तन और शिव स्तुति से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर समितियों और स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए। पुलिस बल की तैनाती के साथ स्वयंसेवक भी दर्शन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में जुटे रहे। महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। सावन के पहले सोमवार पर पूरा बलरामपुर शिवभक्ति और आस्था के रंग में रंगा नजर आया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में घर के बरामदे में मिला बुजुर्ग का शव:जंगली जानवर के हमले की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article
    भाकियू जिलाध्यक्ष आशीष चौधरी का करौदा हाथी में स्वागत:कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर किया सम्मान, संगठन मजबूत करने का संकल्प

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment