Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहन का हत्यारोपी बाबा बन कर रह रहा था चित्रकूट:बहन को मारी थी गोली,गुरु की कॉल डिटेल से मिली लोकेशन

    1 hour ago

    1

    0

    आगरा के शाहगंज के नगला पोप में मां के गहनों के लिए बहन की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी रवि कुशवाहा को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। वह चित्रकूट में मंदिर के बाहर बाबा बनकर रह रहा था। राजस्थान में रहने वाले अपने गुरु के संपर्क में था। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, रवि कुशवाहा ने अपनी बहन अनीता कुशवाहा की हत्या के लिए अपने साथी अभय उर्फ काके के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। वर्ष 2022 में रवि ने डौकी स्थित अपनी ससुराल में बम फेंका था। पुलिस ने उसे हत्या की कोशिश और विस्फोटक अधिनियम में जेल भेजा था। उसकी बहन अनीता ने किसी तरह रुपयों का इंतजाम कर उसकी जमानत कराई थी। जेल से बाहर आने के बाद रवि अनीता से मां के दिए गहनों की मांग कर रहा था। बहन कहती थी कि उसके पास गहने नहीं हैं। उन्हें गिरवी रखकर ही जमानत कराई थी। मगर वो इसे मानने के लिए तैयार नहीं हुआ। हत्या से पहले भी झगड़ा किया था। बहन पर हथौड़े से प्रहार किया था। पुलिस उसे पकड़ नहीं सकी थी। तब से बहन ने उसे घर आने से मना कर दिया था। गुरु की मदद से आरोपी तक पहुंची पुलिस डीसीपी सिटी ने बताया कि आरोपी के पास मोबाइल नहीं था। वह जेल में रहकर आया था। उसे पता था कि मोबाइल से पकड़ा जा सकता है। इसलिए उसने अपना मोबाइल फेंक दिया। वह राजस्थान निवासी अपने गुरु को बहुत मानता था। मन की शांति के लिए उनके पास जाता था। पुलिस ने उसकी कॉल डिटेल निकाली। इसमें गुरु का नंबर मिला। पुलिस ने उनसे बात की। रवि ने भागने के बाद गुरु को अलग-अलग नंबर से कॉल किए। राहगीरों से मोबाइल मांगकर फोन करता था। पुलिस को उसकी चित्रकूट की लोकेशन मिल गई। पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर उसे तलाशा। वह एक मंदिर के बाहर मिल गया। उसने बताया कि वह साधु बनने की तैयारी कर चुका था। मगर उसे यह नहीं पता था कि पुलिस इतनी जल्दी पकड़ लेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    MLC-आशुतोष सिन्हा ने विधान परिषद में उठाया दालमंडी का मुद्दा:बोले - गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल है दालमंडी, दुकानदारों को कहीं बसाया जाए
    Next Article
    हैलट की लैब में अब जांचें होंगी और भी सटीक:NABL सर्टिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू, क्वालिटी मैनेजर की हुई तैनाती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment