Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हैलट की लैब में अब जांचें होंगी और भी सटीक:NABL सर्टिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू, क्वालिटी मैनेजर की हुई तैनाती

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से संबद्ध एलएलआर (हैलट) अस्पताल की पैथोलॉजी लैब को राष्ट्रीय स्तर की मान्यता दिलाने की कवायद शुरू हो गई है। लैब की जांचों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए विभाग ने NABL (नेशनल एक्रिडिटेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन लैबोरेटरीज) सर्टिफिकेशन प्रक्रिया पर काम तेज कर दिया है। सर्टिफिकेशन मिलने के बाद लैब में होने वाली जांचों की सटीकता पर आधिकारिक मुहर लग जाएगी, जिससे अस्पताल की साख भी बढ़ेगी। गुणवत्ता सुधार के लिए एक्सपर्ट तैनात पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. लुबिना खान ने बताया कि लैब की कार्यप्रणाली को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाने के लिए क्वालिटी मैनेजर की नियुक्ति की गई है। वह लैब के हर डेटा और टेस्ट प्रक्रिया की बारीकी से मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उद्देश्य यह है कि सभी जांचें NABL के तय प्रोटोकॉल के तहत हों और रिपोर्टिंग सिस्टम पूरी तरह पारदर्शी व सटीक बने। 6 महीने बाद भेजा जाएगा आवेदन NABL सर्टिफिकेशन के लिए कम से कम 6 महीने का रिकॉर्ड प्रस्तुत करना अनिवार्य है, जिसमें लैब की निरंतर और मानक आधारित कार्यप्रणाली का प्रमाण देना होता है। फिलहाल यह डेटा तैयार किया जा रहा है। अगले छह महीने तक गुणवत्ता मानकों का सख्ती से पालन करने के बाद औपचारिक आवेदन किया जाएगा। मरीजों को मिलेगा भरोसेमंद जांच का लाभ सर्टिफिकेशन का सीधा फायदा मरीजों को मिलेगा। जांच रिपोर्ट की विश्वसनीयता बढ़ने से इलाज में सटीकता आएगी और डॉक्टरों को निर्णय लेने में आसानी होगी। साथ ही मरीजों को निजी लैब पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और सरकारी अस्पताल में ही प्रमाणित जांच सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहन का हत्यारोपी बाबा बन कर रह रहा था चित्रकूट:बहन को मारी थी गोली,गुरु की कॉल डिटेल से मिली लोकेशन
    Next Article
    महाशिवरात्रि पर बहुत साढ़े 3 बजे खुल जाएगा नागेश्वरनाथ मंदिर:2 जोन और 5 सेक्टर मैं अयोध्या को बांटकर हो रही तैयारी, ड्रोन से रहेगी नजर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment