Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहन का कत्ल करके मां से बोला-आपको सरप्राइज देना है:इंजीनियर बोला- मेरे जेल जाने पर मां की देखभाल कौन करता, इसलिए मारना चाहा

    5 hours ago

    1

    0

    इंजीनियर बहन को चाकू से गोदकर नृशंसता से कत्ल करने वाला हार्दिक जेल जा चुका है। जबकि उसकी मां नीलिमा बेटे के हाथों जख्मी होने के बाद अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। नीलिमा की किस्मत अच्छी रही कि वो बच गईं। हार्दिक तो मां को भी जान से मार देना चाहता था। उसने मां को मारने के लिए चाकू से उन पर 6 वार किए थे। शुक्रवार को हार्दिक ने अपनी सगी बहन हिमशिखा की घर के भीतर ही नृशसंता से हत्या की। इसके बाद शव को चादर में लपेटकर बेड पर डाल दिया। बहन को बेरहमी से कत्ल करने के बाद हार्दिक अपनी मां को बुलाने उनके दफ्तर पहुंचा। नीलिमा मुरादाबाद में ही दिल्ली रोड पर बीमा कंपनी के दफ्तर में काम करती हैं। ऑफिस जाकर हार्दिक मां से बोला- मम्मी घर चलो, आपको एक सरप्राइज देना है। वो कार से मां को लेकर घर पहुंचा। मां ने जैसे ही घर का गेट खोलकर देखा तो पूरे घर में खून फैला हुआ था। कमरे में बिस्तर पर खून से लथपथ बेटी हिमशिखा की डेडबॉडी थी। इस पर उनकी चीख निकल गई। लेकिन इससे पहले कि नीलिमा संभल पातीं, बेटे हार्दिक ने उन पर भी चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। लेकिन नीलिमा की चीख सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकलने लगे। इतने में हार्दिक घर से भाग गया। गुड़गांव में रहते थे दोनों भाई-बहन,भाई ने छोड़ दी थी नौकरी हिमशिखा (26 साल) और हार्दिक, दोनों ही जुड़वा भाई-बहन थे। दोनों इंजीनियरिंग करने के बाद गुड़गांव की आईटी कंपनी में काम करते थे। हिमशिखा जॉब के साथ-साथ एमबीए भी कर रही थी। जबकि हार्दिक भी डेढ़ साल पहले तक एक कंपनी में काम करता था। इंस्टाग्राम पर गुड़गांव की लड़की से इश्क होने के बाद उसने नौकरी छोड़ दी थी और यू-ट्यूब पर कंटेंट अपलोड करने लगा था। बदायूं से आकर मुरादाबाद में बसी थीं नीलिमा पुलिस के मुताबिक नीलिमा मूल रूप से बदायूं के जोगीपुरा की रहने वाली हैं। करीब 30 साल पहले वह और उनके पति मुरादाबाद में आकर बस गए थे। करीब 10 साल पहले पति से उनका अलगाव हो गया था। जिसके बाद वह बुद्धि विहार में किराए के घर में रहने लगी थीं। बच्चों को पढ़ा लिखाकर उन्होंने नौकरी के लायक बनाया। वह खुद भी एक प्राइवेट बीमा कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर हैं। बदायूं में नीलिमा की कुछ प्रॉपर्टी थी। जिसे उन्होंने अभी कुछ महीने पहले ही बेचा है। नीलिमा मुरादाबाद में अपना मकान बनाने की तैयारी कर रही थीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ के IGP में पिंक रोजगार महाकुंभ:CM योगी ने बच्चों को टेडी बियर दिया, युवती से बोले- पढ़ाई करो; कामयाब बनो
    Next Article
    गोरखपुर की इशिता को मिली 26वीं रैंक:बोलीं- नीम करोली बाबा ने दिलाई सफलता, युवा सोशल मीडिया से दूर रहें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment