Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर की इशिता को मिली 26वीं रैंक:बोलीं- नीम करोली बाबा ने दिलाई सफलता, युवा सोशल मीडिया से दूर रहें

    8 hours ago

    1

    0

    परिंदे को मिलेगी मंजिल, ये फैले हुए उनके पर बोलते हैं,,वही लोग रहते हैं खामोश अक्सर, जमाने में जिनके हुनर बोलते हैं ये बातें गोरखपुर की इशिता शर्मा के ऊपर बिल्कुल फिट बैठती हैं। जिन्होंने अपने आईएएस के चौथे प्रयास में देश भर में 26 वीं रैंक हासिल करके गोरखपुर समेत पूर्वांचल का नाम रोशन किया। 6 मार्च को जारी आईएएस सूची में इशिता का नाम देखकर परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके माता-पिता ने पास पड़ोस में मिठाई बांटकर खुशी जाहिर करने लगे। इशिता बचपन से ही पढ़ने में आगे थीं, वो बड़ी होकर आईएएस बनाना चाहती थीं। आईएएस रिजल्ट आने के बाद दैनिक भास्कर ने इशिता से खास बातचीत की। पढिए पूरा इंटरव्यू.… सवाल: अपनी इस जर्नी के बारे में बताइए जवाब: ये मेरा यूपीएससी में चौथा अटैम था, लास्ट टाइम मैं इंटरव्यू तक गई थी, लेकिन 14 मार्क्स से मेरा फाइनल सिलेक्शन नहीं हो पाया था। उससे पहले के जो दो अटेम्प्ट्स थे उसमें मै प्री भी नहीं पार कर पाई थी। फाइनली इतने साल के बाद मैं क्वालीफाई कर पाई। 2020 से मैं तैयारी कर रही थी। अब जाकर काफी अच्छा फील हो रहा है। सवाल: IAS बनाना है ये कब ख्याल आया था आपको? जवाब: एक्चुअली मुझे हमेशा से ही वो फील्ड चुनना था जो थोड़ा चैलेंजिंग हो। इसी वजह से मैने ये फील्ड चुनी थी। बाद में पता चला कि इसमें डिफरेंट डिपार्ट्मन्ट में आपको जाना पड़ेगा। पोस्टिंग के बाद भी काफी डाइवर्सिटी देखने के लिए मिलती है। सवाल: क्यों आपने अपने सब्जेक्ट को ही अपना ऑप्शनल विषय चुना? जवाब: ये बहुत ट्रिकी हो जाता है अगर आपका स्पेशलाइजेशन किसी ऐसे सब्जेक्ट में है जैसे इंजीनियरिंग मेडिकल तो ऐसे सब्जेक्ट को आप ऑप्शनल लेते हैं। अगर आपका वो सब्जेक्ट अच्छा है तो आपका मार्क्स गेन होगा नहीं तो आपकी पूरी मेहनत बर्बाद हो जाएगी। सवाल: पिछले बार आपका इंटरव्यू कुछ नंबर से रुक गया था, इस बार इतना तैयार थीं? जवाब: मैने अपनी पूरी तैयारी खुद सही की है, मैने अपने ऑक्सिनल के लिए ऑनलाइन कोचिंग ली थी बाकी मेरी सेल्फ स्टडी थी सवाल: सेल्फ स्टडी या कोचिंग, क्या बेहतर होता है? जवाब: देखिए कोचिंग बेहतर जरूर होती है, आपको कॉफ़ी गाइडेंस मिल जाता है। पर प्रॉब्लम ये है कि उस वातावरण में रहना, राजेंद्रनगर के करोल बाग़ में रहना काफी टॉक्सि हो जाता है बच्चों के लिए। मैं खुद भी दिल्ली से ग्रेजुएशन ऑफ़ पोस्ट ग्रेजुएशन की है। इसीलिए मुझे पता है कि मैं उस माहौल में रह नहीं सकती। मेरा भाई भी तैयारी करता है तो मुझे काफ़ी गाइडेंस उससे भी मिल गया था। इसलिए मुझे कोचिंग की जरूरत महसूस नहीं हुई। बाकी मैं दूसरे स्टूडेंट्स उनको यही कहूँगी कि आजकल अच्छे अच्छे ऑनलाइन कोचिंग इंस्टीट्यूट भी है वहाँ से भी गाइडेंस अच्छे मिल सकती हैं। सवाल: सोशल मीडिया को लेकर क्या कहना है? जवाब: एक्चुअली मेरे पास खुद का मोबाइल भी नहीं है, मैं पढ़ने के लिए अपना टैब इस्तेमाल करती हूँ सवाल: परिवार का कितना सपोर्ट मिलता है? जवाब: मम्मी पापा और मेरे भाई मेरा काफ़ी सपोर्ट करते हैं क्योंकि वो भी जानते हैं कि ये जर्नी काफी संघर्ष वाली हो जाती है एक टाइम के बाद लोनली महसूस होता है लेकिन मेरे परिवार ने कभी ऐसा मुझे महसूस नहीं होने दिया सवाल: पूजा पाठ में विस्वास करती हैं? जवाब: एग्जाम इतना अनसर्टेनिटी है कि भगवान पर विश्वास करना पड़ता है। मुझे बहुत मदद मिलती है। सुप्रीम पावर पर ट्रस्ट होने से काफी कॉन्फिडेंस मिलता मैं नीम करौली बाबा की पूजा करती हूँ। सवाल: पोस्टिंग के बाद कौनसा बड़ा बदलाव करेगी जो भी नहीं हो रहा है? जवाब: फिलहाल के लिए सब कुछ हो रहा है काम हो रहा है पॉज़िटिव नोट पे ही सब बढ़िया चल रहा है। किसके अलावा जो भी जिम्मेदारी मिलेंगे उसको मैं निर्वहन करूँगी। सवाल: अपनी सफलता का श्रेय किसको देंगी? जवाब: देखिए इसका श्रेय मैं अपने बड़े भाई को देना चाहती हूँ। इत्तफाक से वो भी तयारी के लिए बाहर है। सवाल: युवाओं के लिए क्या संदेश है? जवाब: सोशल मीडिया पर कम समय बिताएं, दिमाग उसमें ज्यादा न लगाएं। फ्रूटफुल चीजों में ध्यान दें। ये सबसे लिए है। इसके अलावा जो लोग सिवल सर्विस की तैयारी कर रहे उनको मैं यही कहूँगी कि आप फेल हो रहे हैं बार बार तो अपनी वीकनेस को पहचानकर उसपर काम करें बार बार एटेम्पट के जाल में मत फंसें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहन का कत्ल करके मां से बोला-आपको सरप्राइज देना है:इंजीनियर बोला- मेरे जेल जाने पर मां की देखभाल कौन करता, इसलिए मारना चाहा
    Next Article
    जालौन में संविदा स्वास्थ्यकर्मी ने आत्महत्या की:शराब पीने को लेकर पत्नी से होता था विवाद, आधी रात फंदे पर झूला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment