Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहन के प्रेमी को बुलाकर मर्डर...भागा तो पीछाकर गोली मारी:मथुरा में ट्रक ड्राइवर की हत्या कर रील बनाई, लड़की फंदा लगाकर लटकी

    5 hours ago

    1

    0

    मथुरा में अपनी नाबालिग बहन के लव अफेयर से नाराज उसके भाई ने प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर दी। उसके बाद रील बनाकर सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाया। इसकी जानकारी जब लड़की को हुई तो वह घर में फंदा लगाकर लटक गई। उसे आनन-फानन में उतारकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर आगरा रेफर कर दिया गया है। घटना मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे यह घटना हुई। जिस युवक की हत्या हुई उसकी पहचान अर्जुन के रूप में हुई है। पुलिस ने नाबालिग के भाई और उसके एक दोस्त पर एएफआईआर दर्ज की है। दोनों गांव से फरार हैं। पुलिस ने दोनों को पकड़ने और कड़ी कार्रवाई की बात कही है। मामला मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यह 2 तस्वीर देखिए… अब विस्तार से जानिए पूरा मामला… नौहझील थाना के एक गांव का रहने वाला अर्जुन (30) ट्रक ड्राइवर है। उसका गांव की ही एक लड़की से नजदीकी थी। लड़की नाबालिग है। नौवीं की छात्रा है। दोनों अक्सर इंस्टाग्राम पर बात करते थे। इसकी जानकारी लड़की के भाई को हुई तो भड़क गया। लड़की के भाई और उसके एक दोस्त ने मंगलवार को अर्जुन को मिलने के लिए बुलाया। गांव में ही घर से कुछ दूरी पर दोनों मिले। इस बीच दोनों के बीच बातचीत हुई। अर्जुन को अपनी बहन से दूर रहने की बात कही। इसी पर कुछ कहा सुनी हो गई तो लड़की के भाई ने अर्जुन के सीने पर गोली मार दी। गोली लगने से घायल होकर अर्जुन भागने लगा। तो पीछा करके उसके घर से करीब 50 की मीटर की दूरी पर दोबारा गोली मारी। अर्जुन को गोली मारने के बाद लड़की के भाई ने अपने मोबाइल के स्टेटस पर एक फोटो लगाया, जिसमें वह दोनों हाथों में तमंचे लिए दिखाई दिया। बहन ने फंदा लगा लिया अर्जुन को गोली मारने के बाद आरोपी युवक घर पहुंचा तो उसकी बहन फंदे से लटकी मिली। इससे उसके घर में चीख-पुकार मच गई। उसे तत्काल फंदे से उतारा और इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। वहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया। मां बोली-मेरी बेटी को परेशान कर रहा था जिला अस्पताल पहुंची लड़की की मां ने बताया कि अर्जुन पिछले 4 दिन से उनकी बेटी को परेशान कर रहा था। 9 वीं में पढ़ने वाली बेटी उसी दिन से स्कूल नहीं जा रही थी। मंगलवार को वह अपनी बेटी के साथ खेत से आ रही थी, इसी दौरान अर्जुन बाइक से आया और छेड़खानी करने लगा। इससे परेशान होकर उनकी बेटी ने घर में आकर फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया वारदात की जानकारी मिलते ही एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत, सीओ मांट संदीप सिंह, थाना नौहझील सहित अन्य कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल अर्जुन और लड़की को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। डॉक्टर ने अर्जुन को मृत घोषित कर दिया। सीओ मांट संदीप सिंह ने बताया प्रथम दृष्टया यह प्रेम-प्रसंग से जुड़ा मामला लग रहा है। फिलहाल फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस वारदात को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ------------------ ये खबर भी पढ़िए… 12वीं की छात्रा से रेप, FIR कराई तो हत्या की:बस्ती में आधी रात घर में घुसा आरोपी, सोते वक्त 2 गोली मारी यूपी के बस्ती में सिरफिरे ने 12वीं की छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। सिरफिरे ने कुछ महीने पहले बहला-फुसलाकर छात्रा से संबंध बनाए थे। अश्लील फोटो और वीडियो रिकॉर्ड कर लिए थे। परिजनों ने उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत रेप की FIR कराई थी। तब से वो फरार चल रहा था। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में शादी से 11 दिन पहले युवती का सुसाइड:लिखा- मेरे मंगेतर से छोटी बहन की शादी करा देना; 6 दिन पहले पिता की मौत हुई थी
    Next Article
    अयोध्या में डीसीएम ने पिकअप को मारी टक्कर:शराब लेकर जा रही थी, ड्राइवर गंभीर घायल, गाड़ी जब्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment