Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में शादी से 11 दिन पहले युवती का सुसाइड:लिखा- मेरे मंगेतर से छोटी बहन की शादी करा देना; 6 दिन पहले पिता की मौत हुई थी

    7 hours ago

    1

    0

    बहन रोली प्रजापति की वजह से सुसाइड कर रही हूं। मुझे मेंटली टॉर्चर करती थी। अपनी शादी के लिए पिता का इलाज नहीं कराया। अगर शादी में जल्दबाजी करने की बजाय कैंसर से जूझ रहे पिता के इलाज पर ध्यान दिया होता तो आज वो हमारे बीच होते। मेरी आखिरी इच्छा है कि मेरे मरने के बाद छोटी बहन की शादी मेरे मंगेतर से करा दी जाए। ये बात जालौन की रहने वाली नेहा प्रजापति ने अपने सुसाइड नोट में लिखीं। फिर मंगलवार को घर के किचन में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से मिले सुसाइड लेटर में नेहा ने अपनी बड़ी बहन रोली पर टॉर्चर करने का आरोप लगाया। पुलिस सूत्रों ने बताया- नेहा चार बहनों में तीसरे नंबर पर थी। दो बड़ी बहनों मीनू (29) और रोली (26) की शादी हो चुकी थी। छोटी बहन रक्षा (18) पढ़ाई कर रही है। रोली की शादी 12 फरवरी को हुई थी। नेहा की शादी की तारीख 14 मार्च को तय थी। इस बीच पिता की मौत हो गई। तब नेहा को लगता था कि रोली ने अपनी शादी में जल्दबाजी की। उसने पिता के इलाज पर ध्यान नहीं दिया। अगर वो अपनी शादी की बजाय पिता इलाज कराती तो आज वो जिंदा होते। इसे लेकर दोनों में जमकर लड़ाई चल रही थी। मामला कोंच कोतवाली के गोखले नगर का है। अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लीजिए… अब पढ़िए लेटर में क्या लिखा है- नेहा ने लिखा- मेरे मरने का कारण मेरी बहन रोली प्रजापति है। मानसिक रूप से प्रताड़ित करती थी। इसी वजह से मैं आत्महत्या करने जा रही हूं। मेरे और डैडी के अकाउंट के पैसे हम दोनों के डेथ सर्टिफिकेट बनवाने के बाद निकल जाएंगे। इस काम के लिए चंद्रकुआं में जनसेवा केंद्र चलाने वाले राहुल भइया के पास चले जाना। मेरे अकाउंट में 34000 रुपए हैं और मेरी किताब के नीचे काले पेज का रजिस्टर रखा है। उसमें 14,000 रुपए और हैं। बैंक के और ये मिलाकर 48,000 हो जाएंगे। इसमें से जितने पैसे मंगेतर मास्टर उर्फ अंकित ने डैडी की दवाई और कीमो करवाने के लिए दिए थे, उतने पैसे वापस कर देना। बाकी बचे पैसे में से 20 हजार रुपए घर पर दे देना, जो दीदी ने डैडी के इलाज के लिए दूसरों से लिए थे। उसके बाद जो पैसे बचे, उनका जैसा उचित समझो वैसा करना। अंकित से कह देना कि ढाई लाख रुपए वापस लौटा दे और वे पैसे रक्षा के नाम ही रहने दे, उसके काम आएंगे। संदूक की चाबी उसी रजिस्टर में है, जिसमें पैसे रखे हैं। संदूक के अंदर एक स्कूल बैग है। उसमें सबसे नीचे वाली चेन में टांड के ऊपर वाली संदूक की चाबी है। सेफ के अंदर की चाबी रक्षा के कॉलेज के बैग में है। अंकित से कह देना कि मुझे माफ कर दें। जो भी सारी बुकिंग हो चुकी है और चढ़ावा लिया जा चुका है, उसके लिए अंकित और मुस्कान (रक्षा) की शादी करा दे। यह मेरे लिए कहना आसान है, पर करना नहीं। इसके लिए मुझे सभी लोग माफ कर दें। पुलिस बोली- मामले की जांच कर रहे सीओ कोंच परमेश्वर प्रसाद ने बताया- मामले की जांच की जा रही है। जो सुसाइड पर्ची में बातें लिखी गई है। उनके बारे में भी पता लगाया जा रहा है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फोरेंसिक टीम की मदद से सभी जांच की जा रही है। -------------------------- ये खबर भी पढ़िएः- 12वीं की छात्रा से रेप, FIR कराई तो हत्या की:बस्ती में आधी रात घर में घुसा आरोपी, सोते वक्त 2 गोली मारी बस्ती में रेप की FIR करवाने वाली 12वीं की छात्रा की सिरफिरे ने गोली मारकर हत्या कर दी। सोमवार आधी रात को पीछे के रास्ते से घर में घुसा और सो रही छात्रा पर फायरिंग कर दी। एक गोली उसके सिर में और दूसरी गर्दन में लगी। छात्रा की मौके पर मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश हुरियाए, मनोज तिवारी को लपेट दिया:रवि किशन ने फाड़ लिया कुर्ता, जमीन में लोटे बृजभूषण के लाल
    Next Article
    बहन के प्रेमी को बुलाकर मर्डर...भागा तो पीछाकर गोली मारी:मथुरा में ट्रक ड्राइवर की हत्या कर रील बनाई, लड़की फंदा लगाकर लटकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment