Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहन की शादी से 5 दिन पहले भाई की हत्या:बाराबंकी में गला रेता; खेत में 100 मीटर तक फैला था खून

    4 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी में बहन की शादी से 5 दिन पहले भाई की गला रेतकर हत्या कर दी। उसका शव घर से करीब 800 मीटर दूर सड़क किनारे खेत में मिला। क्राइम सीन देख कर लग रहा है कि उसे दौड़ा-दौड़ाकर मारा गया है। युवक शुक्रवार रात से ही गायब था। घरवाले उसे रात से ही ढूंढ रहे थे। परिजनों को शनिवार सुबह उसका शव घर के पीछे खेत में मिला। शव के आसपास 100 मीटर तक खून फैला हुआ था। मामला घुंघटेर थाना के सुभान नगर गांव का है। अब पढ़िए पूरा मामला… सुभान नगर का रहने वाला मिथुन रावत (20) पुत्र छविनाथ रावत खेती किसानी करता था। मिथुन की बहन की शादी 12 मार्च को होने वाली थी। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार शाम मिथुन घर पर ही था। इसी दौरान उसके मोबाइल पर किसी का कॉल आया और वह गांव के बाहर जाने की बात कहकर निकल गया। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिवार ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद शनिवार सुबह फिर से उसकी तलाश शुरू की गई, तब उसका शव मिला। धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या की गई थी। मिथुन के गर्दन पर गहरे कट के निशान हैं। सीने और हाथ पर भी चोट है। ग्रामीणों ने बताया कि खेत में काफी दूर तक खून फैला था। जिसे देखकर लग रहा था, पहले मिथुन को खेत में दौड़ा-दौड़ाकर मारा, फिर उसकी गर्दन रेत दी। वारदात की सूचना पर एएसपी विकास चंद्र त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और खुद मामले की जांच की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मां बोली- खेत गए, तब बेटे की मौत का पता चला मिथुन की मां कौशल्या देवी ने कहा- सुबह हम लोग घर में बैठे थे। मेरे पति के पास एक फोन आया। उन्होंने खाना भी नहीं खाया और चले गए। हमें यह नहीं पता था कि क्या हुआ है। किसके साथ हुआ। जब हम खेत पहुंचे तो हमें पता चला की हमारे बेटे को मार दिया था। खेत में उसे काट डाला। मामा ने रात साढ़े 9 बजे जाते देखा मिथुन के मामा अर्जुन प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार की रात मैंने उसे रात करीब साढ़े 9 बजे देखा था। वह कहीं जा रहा था। मैं कुछ काम कर रहा था, तो मैंने पूछा नहीं। सुबह हमारे भाई ने फोन करके बताया कि मिथुन नहीं मिल रहा है। तब हमें घटना की जानकारी हुई। 2 पक्षों के बीच जमीन को लेकर रंजिश पुलिस ने शुरुआती पूछताछ में मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए। परिजन हत्या का आरोप गांव के ही मुस्लिम समुदाय के लोगों पर लगा रहे हैं। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर पुरानी रंजिश चल रही थी। इसी वजह से मिथुन की हत्या की गई। एएसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ------------------------------------------ ये खबर भी पढ़ें 'क्लर्क ने नौकरी के लिए बाप की हत्या की थी':लखनऊ में बच्चों को पत्थर फेंककर मारता था, हैप्पी होली विवाद हत्याकांड में नया खुलासा दुबग्गा इलाके में हैप्पी होली कहने के विवाद में युवक की हत्या के आरोपी जीएसटी क्लर्क को लेकर चौंकाने वाली बात सामने आई है। आरोप है कि उसने पिता की नौकरी हासिल करने के लिए करीब 12 साल पहले उनकी हत्या कर दी थी। उनके शव का आनन-फानन में अंतिम संस्कार कर दिया था। सांत्वना देने पहुंचे लोगों को भगा दिया था। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती में 41 केंद्रों पर जारी हैं बोर्ड परीक्षाएं:7 मार्च को प्रथम पाली में हाईस्कूल-इंटरमीडिएट के 9 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
    Next Article
    UPSC में आजमगढ़ के रुद्र प्रताप को मिली 345वीं रैंक:गांव में भव्य स्वागत, बोले- 7 सालों से कर रहा था तैयारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment