Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UPSC में आजमगढ़ के रुद्र प्रताप को मिली 345वीं रैंक:गांव में भव्य स्वागत, बोले- 7 सालों से कर रहा था तैयारी

    2 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के चेवता गांव में शनिवार को यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 345वीं रैंक हासिल करने वाले रुद्र प्रताप सिंह का भव्य स्वागत किया गया। अपने गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उन्हें मिठाई खिलाकर और माला पहनाकर सम्मानित किया। रुद्र प्रताप सिंह के पिता अशोक सिंह सेना से रिटायर हैं और वर्तमान में दीवानी कोर्ट में वकालत करते हैं, जबकि उनकी मां नीलम सिंह गृहिणी हैं। माता-पिता ने बेटे की शिक्षा-दीक्षा में कोई कमी नहीं छोड़ी। बेटे की सफलता पर परिवार बेहद खुश है। रुद्र प्रताप की मां नेहा सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आज वह बेहद गर्व महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह उनके बेटे ने यूपीएससी में सफलता हासिल की है, वह परिवार के लिए आशीर्वाद का सबसे बड़ा उपहार है। रुद्र प्रताप की इस उपलब्धि से पूरे गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने इसे गांव और जिले के लिए गर्व की बात बताया। रुद्र प्रताप सिंह बोले 7 वर्षों से चल रही थी तैयारी अपनी सफलता के बारे में रुद्र प्रताप सिंह का कहना है कि विगत 7 वर्षों से तैयारी चल रही थी। आज दिमाग का बोझ हल्का हो गया है। यूपीएससी के अभ्यर्थियों को नसीहत देते हुए रुद्र प्रताप सिंह का कहना है कि एग्जाम के पहले का भी जीवन है। उसके बाद का भी जीवन है ऐसे में सिर्फ यूपीएससी के भरोसे अभ्यर्थी ना रहे। रुद्र प्रताप सिंह का कहना है कि यूपीएससी की तैयारी में भटकाव बहुत आता है। और यदि कोई अभ्यार्थी डिजिटल माध्यम का सही उपयोग करें तो काफी मदद मिलती है। अधिवक्ता अशोक सिंह के रुद्र प्रताप सिंह बड़े पुत्र हैं। छोटे पुत्र डॉ सिद्धार्थ शंकर सिंह BHU से BAMS और MD हैं। रुद्र प्रताप सिंह वर्तमान में मध्य प्रदेश छिंदवाड़ा में आईबी में एसीआईओ वन के पद पर तैनात हैं। आईबी में वह 2018 से ही पोस्टेड है और उनकी पहली पोस्टिंग नागालैंड में थी। बाद में उनको मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ भेजा गया। जहां से प्रमोशन होकर छिंदवाड़ा पहुंचे। 2020 के दौरान उन्होंने IB की नौकरी के साथ ही सिविल सर्विसेज की ऑन लाइन तैयारी की। अब चौथे प्रयास में उनको सफलता मिली। इससे पूर्व वह 2023 में एक बार इंटरव्यू तक पहुंचे थे। अगले साल प्रीलिम्स भी नहीं पास कर सके। लेकिन सफलता नहीं मिलने के बाद भी हौसला कम नहीं होने दिया। रुद्र प्रताप ने 2016 में जेके इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड फिजिक्स प्रयागराज यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में बीटेक पास किया था। लेकिन सिविल सर्विसेज की परीक्षा की तैयारी के लिए उन्होंने हिंदी माध्यम से हिंदी लिटरेचर विषय का उपयोग किया। बीटेक संबंधित विषयों से हटकर हिंदी विषय को चुनने पर उन्होंने कहा कि शुरू से उनका पसंदीदा विषय था और उनके लिए यह आसान भी पड़ता। मैथ्स भी ले सकते थे लेकिन यह नौकरी के दौरान तैयार करना कठिन होता। उन्होंने विषय चुनने के लिए सोच समझ कर फैसला लिया। इंटरव्यू में उनसे हिंदी से संबंधित कोई सवाल नहीं हुआ। जबकि ऑपरेशन सिंदूर से लेकर पूर्वोत्तर राज्य में पिछले दिनों हुई हिंसा और अन्य इसी प्रकार से संबंधित सवालों का उन्होंने आधे घंटे तक जवाब दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहन की शादी से 5 दिन पहले भाई की हत्या:बाराबंकी में गला रेता; खेत में 100 मीटर तक फैला था खून
    Next Article
    लखनऊ में ज्वेलरी मेकर की जहर पीने से मौत:पत्नी से चल रहा था विवाद, कमरे में अचेत अवस्था पड़ा मिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment