Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहन से बात करने पर दोस्त का सिर गंजा कराया:गोंडा में घर से खींचकर कार में किडनैप किया; बेल्ट और लात-घूंसो से पीटा

    15 hours ago

    1

    0

    गोंडा में बहन से फोन पर बात करने पर भाई ने दोस्त का सिर गंजा करा दिया। उसने अपने कुछ साथियों संग मिलकर दोस्त की जमकर पिटाई की। इससे पहले आरोपी युवक को उसके घर से कार में किडनैप कर ले गए। रास्ते भर उस पर बेल्ट चलाई, थप्पड़ मारे। युवक पिटाई के दौरान सभी आरोपी लड़कों से रो-रोकर माफी भी मांगता रहा। इसके बाद भी लड़कों ने ट्रिमर से उसके सिर के बाल छील दिए। पुलिस ने 3 आरोपियों में से 2 को हिरासत में लिया है। मामला करीब 20 दिन पुराना है, जिसका वीडियो गुरुवार को सामने आया। घटना नगर कोतवाली इलाके की है। युवक ने कान पकड़कर मांगी माफी मेवतियान के रहने वाले आरिफ (19) के मुताबिक, वह अपने दोस्त की बहन से फोन पर बात करता था। इस बात का पता चलने पर कचहरी निवासी समीर, मेवतियान निवासी आसिफ और महाराजगंज के काशीराम कॉलोनी निवासी अमन ने उसे पकड़ लिया। तीनों ने आरिफ को बहाने से घर से बाहर बुलाया। आरोप है कि तीनों लड़कों ने आरिफ को अपनी कार में बैठाया और एक सुनसान जगह पर ले गए। रास्ते पर उसे पीटते रहे। इस दौरान उसने कान पकड़कर मांगी भी मांगी। आरिफ को गाड़ी से उतारकर बेल्ट और लात-घूंसों से पीटा। दाढ़ी बनाने वाली मशीन मंगाकर आरिफ के सिर के बाल छील दिए। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया आरिफ के साथ हुई मारपीट और मुंडन का आरोपियों ने वीडियो भी बनाया। बाद में वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया गया। वीडियो सामने आने के बाद आरिफ ने खुद को अपमानित महसूस किया और परिवार को बिना बताए चेन्नई चला गया। वह अभी भी चेन्नई में है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया सीओ नगर योगेंद्र सिंह ने बताया कि आरिफ नाम के युवक के साथ 3 लड़कों ने मारपीट की थी। मामले में नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीन आरोपियों में से दो को हिरासत में लिया है। तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया- युवक की पिटाई और मुंडन उसके दोस्त की बहन से फोन पर बात करने को लेकर किया गया था। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है। -------------------------- ये खबर भी पढ़ें दामाद ने सो रहे ससुरालियों को तलवार से काटा, 5-गंभीर, फतेहपुर में लोगों ने लाठी-डंडे से पीटकर मारा फतेहपुर में एक दामाद ने ससुराल में साले, सलहज और तीन भतीजों पर तलवार से हमला कर दिया। पहले सो रहे साले के तीन बेटों पर बारी-बारी से तलवार से वार किए। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे साले और उसकी पत्नी के सिर और गर्दन पर भी तलवार से वार किए। शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपी को घेरकर उससे तलवार छीन ली। इसके बाद लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उसको मार डाला। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में 3 नवंबर को होगी स्पेशल TET परीक्षा:5 सितंबर से कर सकेंगे आवेदन, ढाई-घंटे में 150 सवाल हल करने होंगे, निगेटिव मार्किंग नहीं
    Next Article
    संघ के साथ सरकार-संगठन की थाह ले रहे दत्तात्रेय:12 नए संभाग बनेंगे, सबसे ताकतवर होंगे नए 'क्षेत्र प्रचारक'

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment