Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में 3 नवंबर को होगी स्पेशल TET परीक्षा:5 सितंबर से कर सकेंगे आवेदन, ढाई-घंटे में 150 सवाल हल करने होंगे, निगेटिव मार्किंग नहीं

    14 hours ago

    1

    0

    यूपी में बेसिक शिक्षा परिषद के सेवारत करीब 62 हजार शिक्षकों के लिए स्पेशल अध्यापक पात्रता परीक्षा (TET) 3 नवंबर, 2026 को होगी। शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। स्पेशल TET के लिए ऑनलाइन आवेदन 5 सितंबर से शुरू होंगे। 4 अक्टूबर कर आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म में संशोधन की आखिरी तारीख 8 अक्टूबर है। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आयोग ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) व्यवस्था भी लागू की है। अभ्यर्थियों को पहले OTR पूरा करना होगा, उसके बाद ही वे परीक्षा के लिए फॉर्म भर सकेंगे। आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया- इस विशेष परीक्षा से करीब 62 हजार शिक्षकों, अनुदेशकों और संविदा पर काम कर रहे अन्य शिक्षकों को बड़ी राहत मिलेगी। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यूपी के 1.86 लाख शिक्षकों की नौकरी पर संकट के बादल छा गए थे। जानिए TET के लिए आवेदन कैसे करें… स्पेशल टीईटी में नहीं होगी माइनस मार्किंग अब यूपीटीईटी नहीं पास करने वाले शिक्षक भी इस स्पेशल परीक्षा को पास करके अपनी नौकरी बचा सकेंगे। उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि इससे 2011 से पहले कार्यरत शिक्षकों को बड़ी राहत मिलेगी। स्पेशल TET 150 अंकों की होगी। इसमें ऑब्जेक्टिव सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा ढाई घंटे की होगी। हर सवाल एक अंक का होगा। निगेटिव मार्किंग भी नहीं होगी। पास होने के लिए कितने अंक जरूरी? सामान्य वर्ग के शिक्षकों को परीक्षा में कम से कम 90 अंक यानी 60% अंक हासिल करने होंगे। वहीं, एससी, एसटी, ओबीसी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित, पूर्व सैनिक और दिव्यांग अभ्यर्थियों को 82 अंक यानी 55% अंक लाने पर पास माना जाएगा। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के सामान्य अभ्यर्थियों के लिए भी पास होने के लिए 82 अंक जरूरी होंगे। एक लाख लगभग शिक्षकों ने टीईटी पास किया बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने विशेष TET के आयोजन की कार्ययोजना जारी कर दी है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को जल्द विज्ञापन जारी कर परीक्षा कराने के निर्देश दिए गए हैं। सामान्य TET उन लोगों के लिए होती है, जो शिक्षक बनने की पात्रता हासिल करना चाहते हैं। जबकि स्पेशल TET उन शिक्षकों के लिए होगी, जो पहले से सरकारी स्कूलों में पढ़ा रहे हैं। लेकिन, अभी तक TET पास नहीं किया है। यूपी टेट में 1.86 लाख शिक्षक बैठे थे। इसमें से लगभग एक लाख टेट पास कर चुके हैं। 22 हजार के लगभग सीटेट पास कर चुके हैं। ऐसे में स्पेशल TET परीक्षा के लिए करीब 62 हजार कार्यरत शिक्षक ही आवेदन कर सकते हैं, जो अभी तक टेट पास नहीं हैं। 2028 तक TET पास करना जरूरी सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल 1 सितंबर को दिए आदेश में सभी कार्यरत शिक्षकों के लिए 31 अगस्त 2028 तक TET पास करना जरूरी किया था। इसके बाद शिक्षक संगठनों ने विशेष राहत की मांग को लेकर आंदोलन किया था। शासन ने कार्यरत शिक्षकों के लिए अलग से विशेष TET कराने की घोषणा की थी। अब इसकी कार्ययोजना को मंजूरी दे दी गई है। सामान्य TET की तरह ही होंगे दो पेपर स्पेशल टीईटी में भी सामान्य यूपी TET की तरह 2 पेपर होंगे। पेपर-1: कक्षा- 1 से 5 तक पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए होगा। इसमें बाल विकास एवं शिक्षण विधि, पहली भाषा हिंदी, दूसरी भाषा के तौर पर अंग्रेजी, उर्दू या संस्कृत में से किसी एक का चयन, गणित और पर्यावरण अध्ययन से सवाल होंगे। सभी विषयों से 30-30 अंकों के प्रश्न होंगे। पेपर-2: कक्षा- 6 से 8 तक पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए होगा। इसमें बाल विकास एवं शिक्षण विधि, पहली भाषा हिंदी, दूसरी भाषा के तौर पर अंग्रेजी, उर्दू या संस्कृत में से किसी एक का चयन करना होगा। इसके अलावा गणित-विज्ञान या सामाजिक अध्ययन या सामाजिक विज्ञान में से एक विषय चुनना होगा। पहले तीन विषयों से 30-30 अंक और आखिरी विषय से 60 अंकों के सवाल होंगे। डेढ़ दशक बाद सिर्फ शिक्षकों के लिए होगी विशेष TET देश में पहली बार 13 नवंबर 2011 को TET आयोजित हुई थी। उस समय सभी पात्र अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने का मौका मिला था। वर्ष 2010 या उससे पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए TET परीक्षा अनिवार्य नहीं थी, इसलिए उन्होंने यह परीक्षा नहीं दी थी। अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कार्यरत शिक्षकों के लिए TET पास करना जरूरी कर दिया गया है। इसी के चलते करीब डेढ़ दशक बाद सिर्फ कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष TET आयोजित की जा रही है। अब जानिए, पिछली 7 परीक्षाओं में प्राइमरी और जूनियर TET में कितने अभ्यर्थी पास हुए- ------------------------- यह खबर भी पढ़ें मायावती आकाश आनंद पर भड़कीं, कहा-अभी मैच्योर नहीं, मीटिंग में भी नहीं बुलाया बसपा सुप्रीमो मायावती ने भतीजे आकाश आनंद पर बड़ा एक्शन लिया है। उन्हें पार्टी के नंबर दो पद राष्ट्रीय संयोजक से हटा दिया है। गुरुवार को लखनऊ में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भी उन्हें नहीं बुलाया। 3 साल में यह तीसरा मौका है, जब मायावती ने आकाश के पर कतरे हैं। पढ़िए ये पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    RTO ऑफिस में 10 दलालों को दौड़ाकर पकड़ा:फतेहपुर में 50 पुलिसवालों के साथ अफसरों ने मारा छापा; मेन गेट बंद कराया
    Next Article
    बहन से बात करने पर दोस्त का सिर गंजा कराया:गोंडा में घर से खींचकर कार में किडनैप किया; बेल्ट और लात-घूंसो से पीटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment