Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहनोई और दो साथियों पर झोपड़ी जलाने का आरोप:संतकबीरनगर में लाखों का सामान जलकर राख, बहनोई समेत तीन पर FIR दर्ज

    5 hours ago

    1

    0

    संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने बरईपार गांव में हुई आगजनी की घटना के बाद एक व्यक्ति की तहरीर पर उसके बहनोई और दो अन्य साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि सोमवार रात रंजिशन झोपड़ी में आग लगाई गई, जिससे लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित सुभाष ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके बहनोई प्रेमचंद्र, निवासी बैरनपुर, कोतवाली खलीलाबाद, ने अपने दो सहयोगियों के साथ सोमवार रात करीब 10 बजे उनकी झोपड़ी में आग लगा दी। सुभाष ने बताया कि जब उन्होंने आरोपियों का पीछा किया, तो उन्हें गोली मारने की धमकी दी गई, जिसके बाद वे डरकर वापस आ गए और शोर मचाया। आग से आसपास की झोपड़ियां भी प्रभावित आग तेजी से फैल गई और इसकी चपेट में सुभाष के साथ-साथ दयाशंकर, उमाशंकर, अमरनाथ, रामहित, रामबेलास और इमिरती की रिहायशी झोपड़ियां भी आ गईं। इस आगजनी में पंपसेट, बाइक, लकड़ी से बनी दो दुकानें, दो लाख रुपये से अधिक की नकदी, जेवरात, अनाज, कपड़े, 10 मुर्गियां और 5 बकरियां समेत अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गए। सुभाष ने यह भी बताया कि उनके बहनोई की मां ने भी पहले कई बार धमकी दी थी। पुलिस ने दर्ज की FIR, गिरफ्तारी जल्द कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने जानकारी दी कि घटना के संबंध में एक नामजद सहित तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में किशोरी की ट्रेन से कटकर मौत:परिजन बोले- मानसिक रूप से अस्वस्थ थी, गंगाघाट रेलवे पुल पर हादसा
    Next Article
    हाथरस में साधु का जला शव मिला:रेलवे स्टेशन परिसर में हत्या की आशंका, जांच जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment