Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिहार का 73% हिस्सा बाढ़ प्रभावित:इस पर सालाना ₹6.4 हजार करोड़ खर्च; यूपी में 15 नदियां उफान पर; MP से मानसून की विदाई

    21 hours ago

    2

    0

    बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है। बिहार सरकार के मुताबिक, राज्य का करीब 68.80 लाख हेक्टेयर क्षेत्र यानी लगभग 73% हिस्सा बाढ़ प्रभावित है। राज्य के 38 में से 28 जिले बाढ़ की चपेट में आने वाले माने जाते हैं। सरकार हर साल बाढ़ से निपटने और बाढ़ नियंत्रण से जुड़े कामों पर करीब ₹6.4 हजार करोड़ खर्च करती है। वहीं, बिहार में गंडक नदी में उफान और तटबंध टूटने से सारण समेत 6 जिलों के करीब 255 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। इससे करीब 4 लाख की आबादी प्रभावित हुई है। 44 हजार लोग घर छोड़ चुके हैं। राज्य की प्रमुख नदियां भी उफान पर हैं। यूपी में आज सुबह से ज्यादातर जिलों में धूप निकली है। मौसम विभाग ने आज किसी भी जिले में बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है। राज्य में नदियां अब भी उफान पर हैं। गंगा, शारदा समेत 15 नदियां खतरे के निशान के करीब बह रही हैं। उन्नाव में सई नदी का पानी 12 से ज्यादा गांवों में घुस गया है। मध्य प्रदेश से शनिवार को मानसून पूरी तरह विदा हो गया। इस बार मानसून पिछले साल के मुकाबले करीब 10 दिन पहले लौटा। यह 24 जून को आया था। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें राज्यों से मौसम की खबरें… राजस्थान: अक्टूबर में भी पारा 40 डिग्री के ऊपर, रात में ठंडक राजस्थान में अक्टूबर में भी दिन के समय तेज गर्मी है। पारा 40 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। सबसे ज्यादा असर पश्चिमी जिलों में है। शुक्रवार को सबसे अधिक तापमान पिलानी (झुंझुनूं) में दर्ज हुआ। पूरी खबर पढ़ें… यूपी: गोंडा में 25 हजार लोग बाढ़ में फंसे, उन्नाव के 12 गांवों में पानी यूपी में आज यानी शनिवार सुबह से ज्यादातर जिलों में धूप निकली है। मौसम विभाग ने आज किसी भी जिले में बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि बारिश तो थम गई है, लेकिन नदियां अब भी उफान पर हैं। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: 6 जिलों के 255 गांव पानी में डूबे, 4 लाख आबादी बाढ़ से प्रभावित बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है। गंडक नदी में उफान और तटबंध टूटने से सारण समेत 6 जिलों के करीब 255 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। इससे करीब 4 लाख की आबादी प्रभावित हुई है। 44 हजार लोग घर छोड़ चुके हैं। पूरी खबर पढ़ें… मध्य प्रदेश: राज्य के आधे हिस्से में सूखे जैसे हालात, 25 जिलों में ही सामान्य बारिश मध्य प्रदेश के आधे हिस्से में सूखे जैसे हालात हैं। 55 में से 30 जिलों में सामान्य बारिश का कोटा पूरा नहीं हुआ है। इनमें भी 11 जिले ऐसे हैं, जहां 80% से कम पानी गिरा। आलीराजपुर में तो आधी बारिश भी नहीं हुई। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: अक्टूबर महीने में भी गर्मी बरकरार, महेंद्रगढ़ सबसे गर्म हरियाणा में अक्टूबर शुरू होने के बावजूद गर्मी से राहत नहीं मिली है। बारिश नहीं होने और मौसम शुष्क रहने से प्रदेश में दिन का तापमान बढ़ रहा है। शुक्रवार को प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में गुरुवार के मुकाबले 0.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब-चंडीगढ़: ड्राई रहेगा मौसम, बारिश के आसार नहीं पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम अब लगातार ड्राई बना हुआ है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के असर से वातावरण में नमी कम हो रही है और बारिश के आसार भी कम बने हुए हैं। राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल: आज से मानसून की विदाई के आसार, छह से आठ तक तेज बारिश हिमाचल प्रदेश से लगभग सवा तीन महीने बाद आज से मानसून की विदाई के आसार है। अगले 48 घंटे के भीतर पूरे प्रदेश से मानसून विदा हो सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार अभी मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: आज विदा होगा मानसून, 3-4 अक्टूबर को सभी जिलों में मौसम साफ उत्तराखंड से आज विदा मानसून हो जाएगा। अगले 24 घंटे में मानसून के प्रदेश के अधिकांश हिस्सों से लौटने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 3 और 4 अक्टूबर को सभी 13 जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मैदानी इलाकों में सुबह हल्के से मध्यम कोहरे की स्थिति बन सकती है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    राहुल गांधी ने ‘सत्याग्रह’ पहल शुरू की:कहा- लोग अपनी समस्याएं भेजें; महात्मा गांधी ने भी यही तरीका अपनाया था, आज भी 8,500+ लेटर रिकॉर्ड में
    Next Article
    तिरुपति की फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा, 5 की मौत:10 लोग गंभीर घायल; श्री सिटी में हादसे के बाद रेस्क्यू जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment