Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तिरुपति की फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा, 5 की मौत:10 लोग गंभीर घायल; श्री सिटी में हादसे के बाद रेस्क्यू जारी

    16 hours ago

    1

    0

    आंध्र प्रदेश के तिरुपति में श्री सिटी की एक फार्मा कंपनी में बॉयलर फट गया। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। धमाकों के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच कर रही है। धमाका इतना तेज था कि बिल्डिंग का हिस्सा मलबे में तब्दील हो गया। सत्यवेडु मंडल में हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और इमरजेंसी सर्विस टीमें मौके पर पहुंची और राहत-बचाव का काम शुरू किया। हादसे से जुड़ी तस्वीरें… अधिकारी ने मृतकों की पहचान जारी नहीं की एक अधिकारी के मुताबिक, बॉयलर फटने की सही वजह अभी पता नहीं चली है। अधिकारी यह जांच कर रहे हैं कि हादसा तकनीकी खराबी, सुरक्षा व्यवस्था में चूक, संचालन संबंधी लापरवाही या किसी अन्य कारण से हुआ। अधिकारियों ने अभी सभी मृतकों की पहचान और हादसे की पूरी जानकारी जारी नहीं की है। बचाव अभियान और घायलों की मेडिकल जांच पूरी होने के बाद मृतकों और घायलों की संख्या की पुष्टि होने की उम्मीद है। राज्य में यह पिछले एक साल में हुआ एक और बड़ा औद्योगिक हादसा है। इसी साल जून में विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में पिघला हुआ स्टील ले जा रहा लैडल टूट गया था। इसके बाद आग में 8 कर्मचारियों की मौत हुई थी। बॉयलर फटने के संभावित कारण बॉयलर हादसे के पीछे कई तकनीकी कारण हो सकते हैं। सिर्फ पुराने बॉयलर या प्रेशर गेज को जिम्मेदार नहीं माना जा सकता। ---------------------------- ये खबर भी पढ़ें… आंध्र प्रदेश- पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 21 लोगों की मौत:8 गंभीर घायल; धमाके की आवाज 5km दूर तक सुनाई दी आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के वेटलापलेम गांव में पटाखा बनाने वाली यूनिट में धमाका हो गया। हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिहार का 73% हिस्सा बाढ़ प्रभावित:इस पर सालाना ₹6.4 हजार करोड़ खर्च; यूपी में 15 नदियां उफान पर; MP से मानसून की विदाई
    Next Article
    जंतर-मंतर पर दूसरे दिन लेफ्ट का प्रदर्शन, SIR का विरोध:ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा; 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी भी प्रदर्शन करेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment