Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिहार में यूपी के 4 आर्केस्ट्रा कलाकारों की मौत:ब्रेकर पर झटका लगने पर लोडर से गिरे, ट्रक ने रौंदा, 3 का सिर धड़ से अलग

    2 hours ago

    1

    0

    बिहार के छपरा में तेज रफ्तार ट्रक ने लोडर में सवार ऑर्केस्ट्रा के 10 कलाकारों को कुचल दिया। हादसे में 4 लोगों की मौत हुई है। तीन लोगों के सिर धड़ से अलग हो गए। चारों मृतक यूपी के बलिया, उन्नाव और हरदोई के रहने वाले हैं। इनमें 2 महिला डांसर भी शामिल हैं। जबकि घायल 6 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा बुधवार सुबह NH-19 हाजीपुर-गाजीपुर रोड पर पीएन सिंह कॉलेज के पास हुआ है। बताया जाता है कि स्पीड ब्रेकर से झटका लगने के बाद बाद सभी लोग सड़क पर जा गिरे। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने सभी को रौंद दिया। ट्रक वाला लोगों के सिर कुचलते हुए भाग गया। हादसे की तस्वीरें देखिए अब समझिए पूरा मामला बलिया जिले के नरही क्षेत्र मे 'मुस्कान ऑर्केस्ट्रा' है। ऑर्केस्ट्रा टीम छपरा के भगवान बाजार में एक शादी में डांस करने गई थी। डांस के बाद सभी 10 लोग पिकअप में बैठकर लौट रहे थे। इनमें 5 डांसर भी थीं। बुधवार सुबह NH-19 हाजीपुर-गाजीपुर रोड पर तेज रफ्तार पिकअप चढ़ गया। जिससे जोरदार झटका लगा। पिकअप में पीछे बैठे सभी लोग सड़क पर जा गिरे। तभी छपरा की ओर से आ रहे ट्रक ने सभी को रौंद दिया। देखते ही देखते सड़क पर लाशें बिछ गईं। ट्रक चालक तीन लोगों के सिर कुचलते हुए भाग गया। हादसा के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और मृतकों के शवों के टुकड़ों को उठाकर पैक किया। उसके बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। मृतकों में अवधेश और डांसर सोनी हरदोई, डांसर प्रीति उन्नाव और राहुल बलिया का रहने वाला है। जबकि घायलों में बलिया के दिलीप, हरदोई के शिवम यादव, एटा के श्यामवीर व संगीता और उन्नाव के मनोज कुमार शामिल हैं। सभी घायल PMCH भेजे गए छपरा पुलिस ने बताया- सभी लोग ऑर्केस्ट्रा में काम करने वाले कलाकार थे और कार्यक्रम में शामिल होने छपरा आए थे। लौटने के दौरान हादसा हुआ, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घायलों के परिजनों को सूचना दी जा रही है और बेहतर इलाज के लिए गंभीर रूप से घायलों को PMCH रेफर करने की प्रक्रिया चल रही है। मौत से पहले डांस की तस्वीरें… -------- ये खबर भी पढ़ें राजभर बोले- अखिलेश को गर्मी लगती, इसलिए बंगाल नहीं गए:अब AC में ममता से मिलकर ढांढस बंधाएंगे, कहेंगे- प्रचार करने यूपी आइएगा सपा मुखिया अखिलेश यादव के पश्चिम बंगाल दौरे से पहले मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने तंज कसा। उन्होंने बुधवार को 'X' पर लिखा- ममता बनर्जी हफ्तों इंतजार करती रहीं कि अखिलेश अब आएंगे, तब आएंगे। लेकिन, अखिलेश नहीं गए। भयानक गर्मी में अखिलेश निकलते कहां हैं। कैसे रैलियां और रोड शो करेंगे? पसीना निकलेगा, गर्मी लगेगी। सुबह उठना भी पड़ेगा। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    विदेश भेजने के नाम पर 2.40 लाख की ठगी:कंस्ट्रक्शन कंपनी में नौकरी का झांसा दिया, ऑफिस बंद करके एजेंट फरार
    Next Article
    गोरखपुर में आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा:आज और कल चरम पर ईटा एक्वारिड्स उल्का वर्षा, रात 2 बजे के बाद सबसे शानदार दृश्य

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment