Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहराइच में गैस सिलेंडर की कमी, एजेंसियों पर भीड़:टोल फ्री नंबरों पर बुकिंग न होने से ग्राहक परेशान

    2 hours ago

    1

    0

    बहराइच के ग्रामीण इलाकों में घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति में कमी देखी जा रही है। इसके चलते गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। लोग सुबह से ही सिलेंडर लेने के लिए लंबी कतारों में खड़े नजर आ रहे हैं। बुधवार को विशेश्वरगंज और नानपारा सहित जिले के कई क्षेत्रों में गैस एजेंसियों पर ऐसी ही स्थिति देखने को मिली। बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष सिलेंडर की बुकिंग और वितरण के लिए अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। कुछ गैस एजेंसियों पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया है। उपभोक्ताओं को गैस बुकिंग के लिए जारी टोल फ्री नंबर 7718955555 पर कॉल न लगने की समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है। इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जनपद में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे परेशान न हों। बहराइच जनपद में कुल सात लाख रसोई गैस उपभोक्ता हैं, जिनमें प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 4 लाख 36 हजार लाभार्थी शामिल हैं। इन सभी को 71 गैस एजेंसियों के माध्यम से आपूर्ति की जाती है। हालांकि, गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से तेल कंपनियों की ओर से आपूर्ति में कमी आई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में गैस सिलेंडर के लिए सुबह से लंबी लाइनें:लोग बोले- 3500 रुपए तक में ब्लैक हो रहा, सिटी मजिस्ट्रेट ने स्टॉक की जांच की
    Next Article
    औरैया की कंचौसी क्रॉसिंग पर ट्रक खराब:वंदे भारत सहित कई ट्रेनें रुकीं, दूसरे ट्रक की मदद से हटवाया गया ट्रक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment