Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में गैस सिलेंडर के लिए सुबह से लंबी लाइनें:लोग बोले- 3500 रुपए तक में ब्लैक हो रहा, सिटी मजिस्ट्रेट ने स्टॉक की जांच की

    4 hours ago

    1

    0

    राजधानी लखनऊ में गैस सिलेंडर की किल्लत बढ़ गई है। आम लोगों से लेकर होटल, ढाबा और कैटरिंग कारोबारी मुश्किल में आ गए हैं। गैस एजेंसियों पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लगी है। कई लोगों का कहना है कि एक सप्ताह पहले बुकिंग कराने के बावजूद सिलेंडर नहीं मिल रहा है। कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित होने से कालाबाजारी की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। लोगों का आरोप है कि सिलेंडर 3500 रुपए तक में ब्लैक किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों को निर्देश दिए हैं कि गैस और तेल की कालाबाजारी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ कहा है कि प्रदेश में गैस और पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति को लेकर गलत जानकारी फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने पुलिस मुख्यालय और सभी जिलों की पुलिस को सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों के आसपास की स्थिति पर लगातार नजर रखने को कहा गया है। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि गैस का अवैध भंडारण करने और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गैस एजेंसियों के चक्कर काट रहे उपभोक्ता बुधवार सुबह से ही शहर के अलग-अलग इलाकों में लोग घरेलू गैस सिलेंडर की तलाश में एजेंसियों के चक्कर लगाते नजर आए। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्होंने एक सप्ताह पहले बुकिंग कराई थी, लेकिन अब तक सिलेंडर नहीं मिला है। कुछ एजेंसियों पर सर्वर ठप होने की भी बात सामने आई, जिससे बुकिंग और डिलीवरी की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। एजेंसी संचालकों का कहना है कि उपभोक्ताओं को सिलेंडर देने के लिए ओटीपी और बुकिंग का प्रमाण दिखाना जरूरी है। इंदिरा नगर गैस सर्विस पर पहुंचे श्यामू अवस्थी ने बताया, “सुबह 6 बजे से लाइन में लगे हैं, लेकिन अभी तक सिलेंडर नहीं मिला है। दोपहर के 12–1 बजने वाले हैं, फिर भी नंबर नहीं आ रहा। कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई ठप, बढ़ी परेशानी बताया जा रहा है कि 6 मार्च के बाद से कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित हो गई है। इसके चलते होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग कारोबारियों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। कारोबारियों का कहना है कि जो सिलेंडर पहले करीब 2110 रुपये में मिलता था, वह अब मजबूरी में 3500 रुपये तक ब्लैक में खरीदना पड़ रहा है। इससे छोटे होटल, ढाबा संचालकों और कैटरिंग कारोबारियों का बजट बिगड़ गया है। लाइन में खड़े उपभोक्ताओं का सब्र टूटा, हंगामे की स्थिति कुछ गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं को चार-चार घंटे तक लाइन में खड़ा रहना पड़ा। कई जगह लोगों का सब्र टूट गया और हंगामे की स्थिति बन गई। लालबाग स्थित एक गैस एजेंसी पर भीड़ और विवाद की सूचना मिलने के बाद प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्टॉक की जांच की। डीएम के निर्देश पर गैस एजेंसियों की जांच शुरू गैस एजेंसियों पर सिलेंडर देने में आनाकानी की शिकायतों के बाद जिलाधिकारी विशाख जी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। डीएम, एडीएम सिविल सप्लाई ज्योति गौतम और जिला पूर्ति अधिकारी ने तेल कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की। इसके बाद जिला आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को संबंधित एसडीएम और अपर नगर मजिस्ट्रेट के साथ अपने-अपने क्षेत्रों की गैस एजेंसियों का स्टॉक जांचने के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कालाबाजारी की शिकायत किसी भी हालत में नहीं आनी चाहिए। लालबाग समेत कई एजेंसियों पर प्रशासन की कार्रवाई लालबाग स्थित एक गैस एजेंसी पर हंगामे की सूचना मिलने के बाद अपर नगर मजिस्ट्रेट की अगुवाई में टीम मौके पर पहुंची और स्टॉक की जांच की। एसीएम तृतीय की टीम ने तेलीबाग इंडेन गैस एजेंसी और आलमबाग स्थित सूरज इंडेन गैस एजेंसी का भी निरीक्षण किया। प्रशासन का कहना है कि किसी भी एजेंसी पर अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। शादी समारोह और कैटरिंग कारोबार पर संकट एलपीजी संकट का असर शहर में होने वाली शादियों पर भी पड़ने लगा है। उत्तर प्रदेश टेंट कैटरर्स एंड डेकोरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि अगले चार दिनों में लखनऊ में करीब तीन हजार शादियां प्रस्तावित हैं, लेकिन कमर्शियल सिलेंडर की कमी के कारण कैटरिंग कारोबारियों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। ढाबों और ठेलों के चूल्हे ठंडे पड़ने लगे शहर में करीब 1500 छोटे-बड़े होटल, पांच हजार से अधिक रेस्टोरेंट और मिठाई की दुकानें तथा लगभग 50 हजार ठेले,दुकानें संचालित होते हैं। इनमें से अधिकांश कमर्शियल सिलेंडर पर निर्भर हैं। गैस की कमी के कारण कई छोटे ढाबों और चाय की दुकानों के चूल्हे ठंडे पड़ने लगे हैं। अयोध्या रोड और कानपुर रोड जैसे इलाकों में चाय की कीमत भी बढ़ने लगी है। जहां पहले 10 रुपये में चाय मिलती थी, वहां अब 12 रुपये और 15 रुपये वाली चाय 20 रुपये तक बिक रही है। व्यापारियों ने डीएम से की शिकायत कमर्शियल सिलेंडर की किल्लत को लेकर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने डीएम विशाख जी से मुलाकात की। प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराते हुए एडीएम आपूर्ति ज्योति गौतम को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों का कहना है कि यदि जल्द ही कमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग का कारोबार ठप हो सकता है। डीएम बोले – घरेलू गैस की कमी नहीं डीएम विशाख जी ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में कहा कि जिले की गैस एजेंसियों पर एलपीजी सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और घरेलू गैस की कमी की स्थिति नहीं है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वितरण व्यवस्था पर कड़ी नजर रखी जाए और कहीं भी कालाबाजारी न होने दी जाए। तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों ने बताया कि घरेलू गैस की बुकिंग और डिलीवरी 25 दिन के अंतराल की व्यवस्था के अनुसार जारी रहेगी। अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि युद्ध के कारण बदली परिस्थितियों को लेकर केंद्र सरकार की कोई तैयारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी है कि गैस सिलेंडर की उपलब्धता सुनिश्चित करे। समाजवादी पार्टी इस मुद्दे पर संसद में चर्चा चाहती है। …………. ये खबर भी पढ़िए… सिलेंडर न मिलने से चटोरी गली में 40 दुकानें बंद:लखनऊ में दुकानदार बोले- हालात नहीं बदले तो सड़क पर आ जाएंगे गोमतीनगर 1090 चौराहा स्थित चटोरी गली में कामर्सियल सिलेंडर के अभाव में मंगलवार रात करीब 40 दुकानें बंद रहीं। चटोरी गली एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अविनाश ने बताया कि बंदी की वजह से लगभग 1 लाख रुपये से अधिक का कारोबार प्रभावित हुआ। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    महोबा में गैस किल्लत, सिलेंडर के लिए लंबी कतारें:सर्वर डाउन और युद्ध की अफवाहों से उपभोक्ता परेशान
    Next Article
    बहराइच में गैस सिलेंडर की कमी, एजेंसियों पर भीड़:टोल फ्री नंबरों पर बुकिंग न होने से ग्राहक परेशान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment