Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहराइच में किसान के घर में दो तेंदुए की चहलकदमी:सीसीटीवी VIDEO में कैद हुई घटना, ग्रामीणों को देख खेत में भागे

    4 hours ago

    1

    0

    बहराइच के कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग में किसान के घर में दो तेंदुए घूमते दिखें। घर के आंगन में बंधे कुत्ते के भौंकने से घटना का पता चला। परिजनों ने खिड़की खोलकरे देखा तो तेंदुए आंगन से गुजरते हुए दिखाई दिए। निशानगाड़ा रेंज अंतर्गत मटेही गांव में सड़क से होते हुए दोनों तेंदुए एक किसान के घर में घुस गए। तेंदुओं की चहलकदमी घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसका सीसीटीवी मंगलवार रात सामने आया। इसके बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। टॉर्च जलाकर देखा तो घर में दिखें तेंदुए गांव निवासी किसान मलकीत सिंह चीमा ने बताया कि उनके घर के आंगन में दो तेंदुए चहलकदमी कर रहे थे। पालतू कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर घर के लोगों की नींद खुल गई। किसान मलकीत ने टॉर्च जलाई तो दोनों तेंदुए एक साथ आंगन में दिखाई दिए। उन्होंने डंडा लेकर शोर मचाना शुरू किया, जिसके बाद तेंदुए खेत की ओर भाग गए। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले कई दिनों से तेंदुए लगातार इस क्षेत्र में देखे जा रहे हैं, जिससे लोग सहमे हुए हैं। उन्हें तेंदुओं के हमले का डर सता रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना देकर क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की है। गांववासियों ने वन विभाग को सूचना देकर तत्काल पिंजरा लगाने और रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। वन क्षेत्राधिकारी एसके तिवारी ने बताया कि क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है। 5 दिन पहले हुई थी बच्ची की मौत हाल ही में वन विभाग की टीम ने शुक्रवार सुबह मादा तेंदुआ को पकड़ लिया था। कुछ दिन पहले मोहकमपुरवा गांव की रहने वाली छह साल की बच्ची शहजल घर के आंगन में खेलते हुए तेंदुए ने हमला कर दिया था। बच्ची को गन्ने के खेत में ले जाकर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया। बाद में इलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया था। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए थे और कैमरों के माध्यम से निगरानी शुरू की गई। टीम लगातार गश्त कर रही है। जिससे तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। शुक्रवार को वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में तेंदुआ फंस गया था। इसी बीच एक और सीसीटीवी सामने आने से ग्रामीणों में दहशत है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी बोर्ड परीक्षाएं शुरू, 70 हजार छात्र देंगे एग्जाम:रायबरेली के 107 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा
    Next Article
    गोवंश का सिर लेकर आया कुत्ता, हंगामा कटा:रावतपुर में बजरंग दल सहित कई संगठनों ने काटा हंगामा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment