Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहराइच में खेत गए युवक पर तेंदुए का हमला:ग्रामीणों के पहुंचने पर जानवर भागा, युवक घायल

    3 hours ago

    1

    0

    बहराइच जिले के कैसरगंज थाना क्षेत्र में एक युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। शुक्रवार दोपहर गोडहिया नंबर 1 स्थित बभनन पुरवा ग्राम का 25 वर्षीय राकेश अपने खेत गया था, तभी उस पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। युवक ने संघर्ष करते हुए अपनी जान बचाई। हमले के दौरान राकेश ने शोर मचाया, जिसकी आवाज सुनकर ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को आता देख तेंदुआ उसे छोड़कर खेतों की ओर भाग गया। इस हमले में युवक के पैर में घाव हो गया। घायल राकेश को परिवार के लोग इलाज के लिए कैसरगंज स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जंगली जानवर के हमले की सूचना मिलने पर उप जिलाधिकारी कैसरगंज अखिलेश सिंह अस्पताल पहुंचे और युवक से घटना के बारे में जानकारी ली। डॉक्टरों के अनुसार, युवक की हालत खतरे से बाहर है। बहराइच के प्रभागीय वनाधिकारी सुन्दरेसा ने बताया कि कैसरगंज में जंगली जानवर के हमले में एक युवक मामूली रूप से घायल हुआ है। उन्होंने जानकारी दी कि वन विभाग की टीम पहले से ही उस इलाके में मौजूद है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्व सभासद के परिजनों ने सौतेले भाई पर लगाया आरोप:जीआरपी पुलिस की कार्रवाई से असंतोष जताया, थाने का घेराव कर निष्पक्ष जांच की मांग
    Next Article
    महिला से चलती कार में दुष्कर्म, लूट:लेखपाल समेत 3 पर केस, प्लॉट दिखाने के बहाने ले गए थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment