Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्व सभासद के परिजनों ने सौतेले भाई पर लगाया आरोप:जीआरपी पुलिस की कार्रवाई से असंतोष जताया, थाने का घेराव कर निष्पक्ष जांच की मांग

    3 hours ago

    1

    0

    एटा जिले के किदवई नगर निवासी पूर्व सभासद हामिद अली उर्फ पप्पू की हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस द्वारा दो आरोपियों और मृतक की पत्नी शबनम को जेल भेजे जाने के बावजूद, परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर असंतोष व्यक्त किया है। उन्होंने अपने सौतेले भाई कफील अहमद पर हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है। यह घटना 8 नवंबर, 2025 को हुई थी, जब हामिद अंसारी को इवनिंग वॉक के दौरान गोली मार दी गई थी। जीआरपी पुलिस और एटा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इस मामले का खुलासा किया था। पुलिस ने मृतक के भाई कफील के साले अब्दुल खालिद और उसके दोस्त गजानंद को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बाद में, मृतक की पत्नी शबनम को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया। आगरा जीआरपी के अनुसार, अब्दुल खालिद और गजानंद ने हामिद की हत्या इसलिए की क्योंकि हामिद ने दबाव डालकर अब्दुल खालिद की भांजी की शादी जयपुर में करवा दी थी। इस बात को लेकर परिवार में अक्सर झगड़ा होता था। इसी रंजिश के चलते अब्दुल खालिद और उसके दोस्त ने रेलवे ट्रैक पर हामिद की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस अब तक कुल तीन लोगों को जेल भेज चुकी है। हालांकि, मृतक पप्पू के परिजन इस खुलासे से संतुष्ट नहीं हैं। आज दर्जनों की संख्या में मृतक के भाई मुजम्मिल के साथ परिजन एटा के जीआरपी थाने पहुंचे। उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए आरोप लगाया कि अपना ग्रुप के चेयरमैन और उनके सौतेले भाई कफील अहमद भी इस हत्या में शामिल हैं। परिजनों का कहना है कि कफील की पत्नी हत्या में शामिल थी, लेकिन वे चाहते हैं कि इस प्रकरण की अन्य कड़ियों को भी खोला जाए। जीआरपी पुलिस द्वारा समझाने के बाद परिजन वापस लौट गए, लेकिन उन्होंने अपनी मांग दोहराई कि मामले की गहनता से जांच की जाए और सभी दोषियों को सामने लाया जाए। मृतक पूर्व सभासद हामिद के भाई मुजम्मिल ने ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रकरण की अभी और कड़ियां खुलना बाकी हैं। उन्होंने कहा कि वे पुलिस के खुलासे से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं और मानते हैं कि इस घटना में अन्य लोग भी शामिल हैं। परिजनों ने सही जांच कर सभी दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग दोहराई है।उन्होंने अपने भाई कफील पर भी हत्या करवाने का आरोप लगाया है। साथ ही भाभी शवनम पर आरोप लगाया कि उन्होंने अपनी भाभी शवनम पर 20 लाख रुपए में भाड़े के हत्यारों से हत्या करवाने का आरोप लगाया और अपना ग्रुप के चेयरमैन कफील अहमद की प्रकरण में संलिप्तता का आरोप लगाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्लास्टिक दाना फैक्ट्री से चोरी करने वाले 3 आरोपी अरेस्ट:पुलिस ने गुजैनी अंडरपास से दबोचा, चोरी की दो बाइकें बरामद
    Next Article
    बहराइच में खेत गए युवक पर तेंदुए का हमला:ग्रामीणों के पहुंचने पर जानवर भागा, युवक घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment