Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहराइच में महिला को पुलिस ने लात-घूसों से पीटा, VIDEO:लाइनमैन भाई की मौत पर डीएम आवास पर प्रदर्शन कर रही थी

    4 hours ago

    1

    0

    बहराइच में ट्रांसफॉर्मर की लाइन ठीक करने गए एक लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। इसके बाद घरवाले शुक्रवार को डीएम आवास पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें खींच-खींच कर हटाया। मृतक की बहन को लात-घूसों से पीटा। इस मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जो किसी राहगीर ने बनाया है। वीडियो में पुलिसकर्मी महिला को लात-घूसे मारते दिख रहे हैं। घटना के बाद इलाके में आक्रोश है। लोग मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारियों को पहले समझाने की कोशिश की गई थी। जब लोग सड़क खाली नहीं कर रहे थे, तब उन्हें हटाने के लिए बल प्रयोग किया गया। मामला थाना रामगांव क्षेत्र का है। देखें 2 तस्वीरें… अब विस्तार से जानें पूरा मामला मिर्जापुर गांव के रहने वाले दीपचंद्र मौर्य (45) बिजली विभाग में संविदा लाइनमैन थे। उसके 4 बच्चे हैं। एक बेटी की शादी हो चुकी है। 2 दिन पहले (11 मार्च) दीपचंद्र बहराइच शहर के मोहल्ला गुल्लाबीर में खराब बिजली लाइन ठीक करने गए थे। मरम्मत का काम चल रहा था, तभी अचानक बिजली की सप्लाई चालू हो गई। करंट लगने से दीपचंद्र गंभीर रूप से झुलस गए। साथी कर्मचारी उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद परिजनों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि काम के दौरान बिजली सप्लाई ठीक से बंद नहीं कराई गई थी। शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम के बाद घरवाले और गांववाले जिलाधिकारी आवास के पास पहुंच गए। उन्होंने दोषियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इससे कुछ देर के लिए ट्रैफिक रुक गया। जाम हटाने पहुंची पुलिस ने पीटा पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को पहले समझाने की कोशिश की। उन्हें कई बार सड़क खाली करने के लिए कहा, लेकिन वे लोग हटने के लिए तैयार नहीं हुए। इसके बाद उन्हें हटाने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया। वहीं, दीपचंद्र के साथी कर्मचारियों ने भी घटना को गंभीर लापरवाही बताया है। उनका कहना है कि जब ट्रांसफार्मर पर मरम्मत का काम चल रहा था, तो बिजली सप्लाई अचानक कैसे चालू हो गई? इसकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। उन्होंने मामले की जांच की मांग की। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव घरवालों के हवाले कर दिया है। मामले की जांच की बात कही गई है। ------------------------ यह खबर भी पढ़ें- राहुल बोले- मनरेगा में 85% दलित-पिछडे़, 15% का ब्यूरोक्रेसी-कॉरपोरेट पर कब्जा लखनऊ में दलित वोट साधने के लिए राहुल गांधी 35 मिनट तक बोले। मुद्दा कांशीराम जयंती का था, लेकिन राहुल के टारगेट पर मोदी सरकार थी। दलितों के सामने राहुल ने कांशीराम से ज्यादा नरेंद्र मोदी का नाम लिया। कहा-नरेंद्र मोदी देश के संविधान की विचारधारा को नहीं मानते। कभी अपोलो जाना, वहां डॉक्टर की नेम प्लेट देखना, कहीं पर 85% (दलित, पिछड़े) नहीं दिखेंगे। बड़ी कंपनियों के CEO में दलित, पिछड़े नहीं मिलेंगे। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोबाइल का पासवर्ड नहीं बताने पर बडे़ भाई की हत्या:आगरा में छोटे भाई ने पीट-पीटकर मार डाला, बचाने आई मां को धक्का दिया
    Next Article
    AAP का महंगाई, LPG सिलेंडर मूल्य वृद्धि पर प्रदर्शन:भदोही में केंद्र सरकार पर निजी कंपनियों को लाभ पहुंचाने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment