Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहराइच में नदी में डूबकर बच्चे की मौत:मवेशी चराने गया था सनी, पानी पीने के दौरान पैर फिसला

    2 hours ago

    1

    0

    बहराइच जिले के हरदी इलाके में मवेशी चराने गए एक 10 वर्षीय बच्चे की घाघरा नदी में डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना हरदी इलाके के चहलारी घाट पर हुई। मृतक बच्चे की पहचान अखिलेश नामक ग्रामीण के बेटे सनी (10 वर्ष) के रूप में हुई है। सनी मवेशियों को चराने के लिए चहलारी घाट गया था। बताया जा रहा है कि प्यास लगने पर वह नदी के किनारे पानी पीने गया, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने सनी को बचाने का प्रयास किया, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण वे सफल नहीं हो सके। लोगों ने तत्काल घटना की सूचना उसके परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे, जिसके बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद ली गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने सनी को नदी से बाहर निकाला। हालांकि, जब तक उसे बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हरदी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    NDA एग्जाम में फेस ऑथेंटिकेशन फेल:वाराणसी में मैनुअल जांच के बाद एंट्री, UPSC करा रहा परीक्षा
    Next Article
    कन्नौज में स्मार्ट मीटर से उपभोक्ता परेशान:भाजपा जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा, सपा ने ली चुटकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment