Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    NDA एग्जाम में फेस ऑथेंटिकेशन फेल:वाराणसी में मैनुअल जांच के बाद एंट्री, UPSC करा रहा परीक्षा

    2 hours ago

    1

    0

    संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से रविवार को NDA व NA (1) परीक्षा आयोजित की जानी थी। इसके लिए वाराणसी समेत देश के करीब 70 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा शुरू होने से पहले अचानक फेस ऑथेंटिकेशन ऐप का सिस्टम फेल हो गया। इससे केंद्रों पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तकनीकी दिक्कत के कारण दूसरी पाली की परीक्षा, जो दोपहर 2 बजे से शुरू होनी थी, उसमें परीक्षार्थियों का मैनुअल तरीके से सत्यापन किया गया। कर्मियों ने एक-एक अभ्यर्थी के आधार कार्ड और एडमिट कार्ड से चेहरे का मिलान कर उन्हें परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया। इस दौरान केंद्रों पर तैनात UPSC के नोडल अधिकारी भी परेशान नजर आए। वाराणसी में परीक्षा के लिए बने 26 केंद्र वाराणसी जनपद में इस परीक्षा के लिए कुल 26 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 12186 परीक्षार्थियों को परीक्षा देना है। परीक्षा दो पालियों में आयाेजित होनी है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू होकर दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित हुई। इसी तरह दूसरी पाली की परीक्षा 2 बजे से शुरू हुई है जो शाम 4:30 बजे तक होनी है। परीक्षा में किसी तरह की सेंधमारी न होने पाए इसका विशेष ध्यान रखा गया है। परीक्षा केंद्रों पर थ्री लेयर की जांच पड़ताल के बाद ही परीक्षा केंद्रों पर जाने की अनुमति दी गई। पेन, पानी के बोतल तक को खुलवाकर विधिवत तलाशी ली गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में महाप्रबंधक ने गंगा घाट स्टेशनों का निरीक्षण किया:अमृत योजना व गंगा पुल मरम्मत कार्य की प्रगति जांची
    Next Article
    बहराइच में नदी में डूबकर बच्चे की मौत:मवेशी चराने गया था सनी, पानी पीने के दौरान पैर फिसला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment