Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहराइच में प्रभारी मंत्री ने विकास कार्यों की समीक्षा की:कहा- योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पारदर्शिता के साथ पहुंचे

    4 hours ago

    1

    0

    बहराइच में गुरुवार दोपहर 2 बजे प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट में विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक की। करीब एक घंटे चली बैठक में उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं को समय से लागू करने और पात्रों को लाभ दिलाने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पारदर्शिता के साथ पहुंचना चाहिए। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर रखें नजर प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विकास परियोजनाओं का समय पर शिलान्यास कराने और विभागीय उपलब्धियों की जानकारी जनप्रतिनिधियों के साथ साझा करने को कहा। निर्माणाधीन परियोजनाओं में गुणवत्ता बनाए रखने और निर्धारित समयसीमा में काम पूरा कराने पर विशेष जोर दिया। रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति के निर्देश विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान मंत्री ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में निर्धारित रोस्टर के अनुसार निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। जर्जर तारों और खराब ट्रांसफार्मरों को समय पर बदलने के साथ उपभोक्ताओं की शिकायतों का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए। किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध कराएं कृषि विभाग की समीक्षा में प्रभारी मंत्री ने किसानों को निर्धारित मूल्य पर पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने खाद बिक्री केंद्रों की नियमित जांच कराने और किसी भी तरह की अनियमितता मिलने पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तैयारी पूरी रखें बैठक में स्वास्थ्य, लोक निर्माण, पशुपालन, उद्यान, आवास, पेंशन और छात्रवृत्ति समेत विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। मंत्री ने जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव की तैयारियां पूरी रखने, नाव और नाविकों की सूची तैयार रखने तथा मक्का खरीद व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश भी दिए। जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद बैठक में सांसद डॉ. आनंद कुमार गोंड़, एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी और पदमसेन चौधरी, विधायक सुरेश्वर सिंह, सुभाष त्रिपाठी, सरोज सोनकर और राम निवास वर्मा, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पिता की मौत के बाद शव से लगवाया अंगूठा:लखनऊ में जमीन पर कब्जे के लिए बेटे ने पार की हद, गांव वालों ने बनाया VIDEO
    Next Article
    लखनऊ में कूड़े और बजबजाती नालियां देख प्रभारी मंत्री भड़के:लायन एनवायरो पर 5 लाख का जुर्माना, 2 अफसरों की सैलरी काटने के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment