Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में कूड़े और बजबजाती नालियां देख प्रभारी मंत्री भड़के:लायन एनवायरो पर 5 लाख का जुर्माना, 2 अफसरों की सैलरी काटने के निर्देश

    5 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में गुरुवार को लखनऊ के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने औचक निरीक्षण किया। अयोध्या दास प्रथम, अयोध्या दास द्वितीय, फैजुल्लागंज द्वितीय और गोमतीनगर वार्ड में जगह-जगह कूड़े के ढेर और बजबजाती नालियां देखकर मंत्री भड़क गए। इसके बाद नगर आयुक्त द्वारा कार्यदाई संस्था लायन एनवायरो पर 5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जोन 4 के जेडएसओ पंकज शुक्ला और एसएफआई रश्मि का पांच दिनों की सैलरी कटौती करने का निर्देश दिया गया है। इनकी शिकायत पहले भी पार्षदों ने की थी। जोन तीन के एक सुपरवाइजर राजेश खन्ना को निलंबित किया गया है। निरीक्षण में सबसे खराब स्थिति फैजुल्लागंज द्वितीय वार्ड में मिली। महीनों से नालियां साफ नहीं हुई थीं। करोड़ों रुपये खर्च के बाद भी जमीनी स्तर पर काम न दिखने पर मंत्री ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा जनता के पैसे से भुगतान लेने के बाद भी एजेंसियां काम नहीं करेंगी तो कठोर कार्रवाई होगी। वहीं, निरीक्षण के दौरान मेयर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार समेत नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। 2 तस्वीरें देखिए… अफसरों को चेतावनी मंत्री ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि शहर की सफाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने रोजाना सुबह-शाम सफाई, समय पर कचरा उठान और शिकायतों के 24 घंटे में निस्तारण के निर्देश दिए। अधिकारियों ने अगले 10 दिन तक विशेष सफाई अभियान चलाने का भरोसा दिलाया। फैजुल्लागंज द्वितीय वार्ड में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था के साथ जल निकासी की स्थिति का भी जायजा लिया गया। मंत्री ने क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित प्लास्टिक फैक्ट्री के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही क्षेत्र में जल निकासी की व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए पहले जल निकासी की समुचित व्यवस्था और उसके बाद सड़क निर्माण कराने पर जोर देने को कहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहराइच में प्रभारी मंत्री ने विकास कार्यों की समीक्षा की:कहा- योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पारदर्शिता के साथ पहुंचे
    Next Article
    बारिश के बाद बढ़ी छुट्टा मवेशियों की समस्या:अयोध्या में अधिकारियों के निर्देश बेअसर, लोग परेशान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment