Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहराइच में तेंदुए का हमला, बाइक सवार युवक घायल:ककरहा वन रेंज में शोर मचाने पर बची जान

    4 hours ago

    1

    0

    बहराइच में सड़क किनारे बैठे तेंदुए ने बाइक सवार युवक पर हमला कर दिया। युवक ने शोर मचाकर किसी तरह अपनी जान बचाई। ग्रामीणों के पहुंचने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना कतर्निया घाट वन्य जीव प्रभाग के ककरहा वन रेंज क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार मधवापुर ग्राम पंचायत के मजरा यमुनापार निवासी सत्येंद्र मौर्य (22) अपने घर से अमृतपुर कांटा जा रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे खेत में बैठे एक तेंदुए ने अचानक उन पर हमला कर दिया। हमले से सत्येंद्र बाइक से गिर पड़े और घायल हो गए। तेंदुए के हमले के बाद उन्होंने जोर-जोर से शोर मचाया। उनकी आवाज सुनकर आसपास के राहगीर और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और हांका लगाना शुरू कर दिया। लोगों की भीड़ देखकर तेंदुआ सत्येंद्र को छोड़कर खेतों के रास्ते जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीणों ने तुरंत घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका इलाज किया। घटना की सूचना ग्रामीणों ने क्षेत्रीय वन अधिकारी को दे दी है। वन विभाग की टीम इलाके में सतर्कता बरत रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पहले महीने में 1 अब रोज 25 बिक रहे इंडक्शन:सिलेंडर की किल्लत के बाद बढ़ी डिमांड, ऑनलाइन आउट ऑफ स्टॉक, घर और दुकान दोनों में हो रहा यूज़
    Next Article
    कानपुर में युवक ने असलहे के साथ रील बनाई:5000 में खरीदा था तमंचा, पुलिस ने आर्म्स एक्ट में भेजा जेल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment