Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहराइच में दस माह की बच्ची की मौत:बच्ची को लेकर मां सामान खरीदने आई थी, तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मारी

    9 hours ago

    1

    0

    बहराइच-लखनऊ राजमार्ग पर मदन कोठी के पास एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने एक महिला को टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला की गोद में मौजूद दस माह की मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। फखरपुर थाना क्षेत्र के मलूकपुर गांव की निवासी नीलम अपनी दस माह की बेटी आर्या के साथ मदनकोठी पर सामान खरीदने आई थीं। सामान खरीदने के बाद जब वह पैदल अपने घर लौट रही थीं, तभी एक वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में उनकी दस माह की बेटी की मौके पर ही मृत्यु हो गई और नीलम गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना नीलम के परिजनों को दी। घायल महिला को तुरंत एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में ट्रक-पिकअप टक्कर, तीन की मौत:लालगंज थाना क्षेत्र में हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच
    Next Article
    कुशीनगर में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लल्लू, जिलाध्यक्ष हाउस अरेस्ट:लखनऊ विधानसभा घेराव से पहले पुलिस ने की कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment