Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लल्लू, जिलाध्यक्ष हाउस अरेस्ट:लखनऊ विधानसभा घेराव से पहले पुलिस ने की कार्रवाई

    7 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर में सोमवार को कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह उर्फ राधे को हाउस अरेस्ट कर लिया गया। यह कार्रवाई लखनऊ में प्रस्तावित विधानसभा घेराव से पहले प्रशासन की सख्ती के तहत की गई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह को बीते दो दिनों से कसया स्थित उनके आवास पर पुलिस ने नजरबंद रखा है। इस कार्रवाई पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब भी योगी सरकार डरती है, वह पुलिस को आगे कर देती है। उन्होंने चेतावनी दी कि लोकतंत्र की आवाज दबाने की हर कोशिश का जवाब सड़क पर दिया जाएगा। इधर, विशनपुर थाना क्षेत्र के दुबौली गांव में सोमवार को कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने 'जनआक्रोश सभा' को संबोधित किया। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर सरकार पर निशाना साधा। सभा से लौटते समय लल्लू ने एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि विशनपुर पुलिस की गाड़ियां उनके काफिले के आगे-पीछे लगी रहीं। वीडियो में लल्लू ने कहा, "हम मनरेगा मजदूरों के सवाल उठा रहे थे, इसलिए थाने की फोर्स पीछे लगा दी गई। यह डरी हुई सरकार है, जो पुलिस के दम पर हमारी आवाज दबाना चाहती है।" उन्होंने लोकतंत्र के चीरहरण का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके नेता राहुल गांधी को लोकसभा में बोलने नहीं दिया जाता। लल्लू ने आगे कहा, "हम राहुल गांधी के बब्बर शेर हैं, डरने वाले नहीं हैं। लड़ेंगे, सामना करेंगे और तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। मनरेगा मजदूरों का हक है, गरीबों की आवाज है—इसलिए यह लड़ाई जारी रहेगी।" जिलाध्यक्ष की नजरबंदी और दुबौली में कांग्रेस की सभा ने संकेत दिया है कि कुशीनगर में आने वाले दिनों में सियासी संघर्ष और तेज हो सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहराइच में दस माह की बच्ची की मौत:बच्ची को लेकर मां सामान खरीदने आई थी, तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मारी
    Next Article
    लखनऊ में LDA की बिल्डिंग सील:सामुदायिक केंद्र पर भी एक्शन, 65 लाख रुपए बकाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment