Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भ्रष्टाचार और लापरवाही में मत्स्य इंस्पेक्टर सस्पेंड:कानपुर नगर के कर्मचारी मुख्यालय अटैच; कैबिनेट मंत्री की नाराजगी के बाद एक्शन

    20 hours ago

    1

    0

    मछुआ समाज के लिए चलाई जा रही योजनाओं में भ्रष्टाचार और लापरवाही में बड़ी कार्रवाई हुई है। मत्स्य मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने कानपुर मंडल की उपनिदेशक सुनीता वर्मा समेत मंडलीय कार्यालय व सहायक निदेशक मत्स्य कानपुर के समस्त कर्मचारियों को मुख्यालय से अटैच किया गया। जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर मत्स्य निरीक्षक सुनील कुमार को सस्पेंड किया गया। ये आदेश महानिदेशक मत्स्य धनलक्ष्मी ने जारी किए हैं। मत्स्य निरीक्षक को सस्पेंड कर सहायक निदेशक मत्स्य, इटावा कार्यालय से संबद्ध कर दिया। निरीक्षक कर रहे थे भ्रष्टाचार शासन द्वारा लखनऊ मंडल की उपनिदेशक सृष्टि यादव को कानपुर मंडल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। साथ ही सहायक निदेशक मत्स्य जितेंद्र कुमार को कानपुर व कानपुर मंडल के सभी जनपदों के आहरण-वितरण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। योजनाओं में हीलाहवाली व भ्रष्टाचार की शिकायत पर जांच में प्रथम दृश्टया पाया गया कि मत्स्य निरीक्षक सुनील कुमार की भ्रष्टाचार में संलिप्तता पाई गई। इसके साथ ही मंडलीय अधिकारी भी उन्हें प्राप्त शिकायतों पर कार्रवाई करने के बजाय उन्हें संरक्षण दे रहे थे। अनुदान स्वीकृत फिर भी नहीं दिया अनुदान उपनिदेशक की तरफ से जारी आदेश में बताया कि मत्स्य निरीक्षक सुनील सिंह ने वित्तीय वर्ष 2025–26 में चयनित लाभार्थी मनोज कुमार को योजना के तहत अनुदान स्वीकृत होने के बाद भी भुगतान लंबित रखा गया। जिला स्तरीय समिति से अनुमोदन, कागजात पूरे होने के बावजूद फाइल आगे नहीं बढ़ाई गई। इसके साथ मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना के चयनित लाभार्थी रामकुमार में जिला स्तरीय समिति को गुमराह करके निजी भूमि पर निर्मित तालाब पर चयन कर लिया गया। इसके साथ वोट योजना के तहत कई लाभार्थियों के भुगतान के लिए पोर्टल पर अपलोड किए गए बिल फर्म द्वारा बने बिलों से भिन्न पाए गए। यही नहीं एमएमएसवाई के तहत महेश प्रसाद की डीबीटी के कार्यालय अभिलेख बाहरी व्यक्तियों पर उपलब्ध कराए गए। इनको किया गया मुख्यालय से संबद्ध मत्स्य विकास अधिकारी कुसुम पाल, अपर सांख्यिकीय अधिकारी केसी वर्मा, उदूर् अनुवादक सह वरिष्ठ सहायक आयशा खातून, कनिष्ठ सहायक अमरीश अवस्थी, वरिष्ठ सहायक प्रतिमा उमराव, कनिष्ठ सहायक प्रबल कुमार, मुछआ सतीष निषाद, अजय सिंह को मत्स्य निदेशालय संबद्ध कर दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    परीक्षार्थियों पर नहीं दर्ज होगा आपराधिक मुकदमा:नकल पकड़े जाने पर कार्रवाई नहीं, DIOS ने सभी केंद्रों को जारी किया पत्र
    Next Article
    फीस बकाया होने पर छात्रा को नहीं मिला एडमिट कार्ड:बाराबंकी में कॉलेज ने 12वीं की छात्रा को परीक्षा से रोका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment