Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    परीक्षार्थियों पर नहीं दर्ज होगा आपराधिक मुकदमा:नकल पकड़े जाने पर कार्रवाई नहीं, DIOS ने सभी केंद्रों को जारी किया पत्र

    7 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों को बड़ी राहत दी है। अब नकल सामग्री के साथ पकड़े जाने पर उनके खिलाफ कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं किया जाएगा। इसको लेकर गोंडा जिले के जिला विद्यालय शिक्षक डॉ रामचंद्र ने सभी परीक्षा केंद्रों को पत्र जारी कर दिया है। गोंडा के कुल 97340 परीक्षार्थियों को इस फैसले से बड़ी राहत मिली है अपराधिक मुकदमा ना दर्ज करके उनकी उसे कॉपी को सील करके दूसरी कॉपी परीक्षा के लिए दी जाएगी। परिषद ने सभी परीक्षा केंद्रों को निर्देश दिया है कि किसी भी परीक्षार्थी को नकल सामग्री के साथ परीक्षा केंद्र में प्रवेश न करने दिया जाए और न ही कोई परीक्षार्थी नकल करते हुए पाया जाए। ऐसा होने पर संबंधित विद्यालय के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हालांकि यदि कोई बाहरी व्यक्ति हाई स्कूल या इंटरमीडिएट की परीक्षा में नकल कराने, कॉपी लिखने या परीक्षा में बाधा डालने का प्रयास करता है, तो उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशों के अनुसार रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) सहित कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त, यदि कोई व्यक्ति किसी अन्य परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज को रिपोर्ट भेजी जाएगी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के सचिव भगवती सिंह ने इस संबंध में प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र जारी किया है। गोंडा के जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र ने भी जिले के 151 परीक्षा केंद्रों को यह निर्देश जारी कर दिया है। डॉ. रामचंद्र निधि ने स्पष्ट किया कि नकल सामग्री के साथ पकड़े जाने पर परीक्षार्थी पर आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं होगा। उसकी कॉपी सील करके बोर्ड को भेज दी जाएगी और उसे परीक्षा देने के लिए दूसरी कॉपी दी जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी से ऑन डिमांड चलेंगी ट्रेन, ताज की भी वापसी:दो महीने से नई-दिल्ली ग्वालियर के बीच चल रही थी ट्रेन, होली पर यात्रियों को मिलेगी राहत
    Next Article
    भ्रष्टाचार और लापरवाही में मत्स्य इंस्पेक्टर सस्पेंड:कानपुर नगर के कर्मचारी मुख्यालय अटैच; कैबिनेट मंत्री की नाराजगी के बाद एक्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment