Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत 35 महीने से ICC वनडे रैकिंग में टॉप पर:सितंबर 2023 में पाकिस्तान को पीछे छोड़ा, तब से नंबर-1; न्यूजीलैंड दूसरे स्थान पर

    7 hours ago

    1

    0

    भारतीय टीम ने ICC वनडे टीम रैंकिंग में नंबर-1 की पोजिशन बरकरार रखी है। ताजा रैंकिंग में उसके 116 रेटिंग पॉइंट्स हैं। न्यूजीलैंड 109 रेटिंग के साथ दूसरे और ऑस्ट्रेलिया 102 रेटिंग के साथ तीसरे नंबर पर है। भारतीय टीम सितंबर 2023 में पाकिस्तान को पीछे छोड़कर वनडे रैंकिंग में टॉप पर पहुंची थी। टीम तब से यानी पिछले 35 महीने 18 दिन से टॉप पर बरकरार है। पहली बार धोनी की कप्तानी में नंबर-1 बने भारतीय क्रिकेट टीम जनवरी 2013 में एमएस. धोनी की कप्तानी में पहली बार ICC वनडे रैंकिंग में नंबर-1 टीम बनी थी। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की घरेलू वनडे सीरीज 3-2 से जीतकर यह ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया था। द. अफ्रीका चौथे, पाकिस्तान पांचवें पर दक्षिण अफ्रीका मौजूदा रैंकिंग में 102 रेटिंग पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर है। पाकिस्तान 100 रेटिंग के साथ पांचवें और श्रीलंका 96 रेटिंग के साथ छठे नंबर पर है। इंग्लैंड 93 रेटिंग के साथ सातवें और अफगानिस्तान 92 रेटिंग के साथ आठवें स्थान पर है। बांग्लादेश नौवें और वेस्टइंडीज 10वें स्थान पर है। जिम्बाब्वे 11वें, आयरलैंड 12वें स्थान पर टॉप-10 के बाद जिम्बाब्वे 63 रेटिंग के साथ 11वें स्थान पर है। आयरलैंड 51 रेटिंग के साथ 12वें और स्कॉटलैंड 45 रेटिंग के साथ 13वें नंबर पर है। नीदरलैंड्स 14वें, अमेरिका 15वें और नामीबिया 16वें स्थान पर है। कैसे तय होती है ICC वनडे टीम रैंकिंग? ICC की टीम रैंकिंग में टीम के मैचों के नतीजों के साथ उसके प्रदर्शन की निरंतरता को भी ध्यान में रखा जाता है। हर टीम की रेटिंग उसके प्रदर्शन और संबंधित मैचों के रेटिंग-वेट के आधार पर तय होती है। इसलिए केवल पॉइंट्स की संख्या से रैंक तय नहीं होती, बल्कि पॉइंट्स और मैचों के आधार पर बनी रेटिंग महत्वपूर्ण होती है। --------------------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… BCCI का 130 करोड़ से ज्यादा का करार:कैम्पा, SBI लाइफ और चैटजीपीटी घरेलू क्रिकेट के एसोसिएट पार्टनर बने, पिछले साल से 44% ज्यादा BCCI ने भारत की घरेलू क्रिकेट के लिए कैम्पा, SBI लाइफ और चैटजीपीटी के साथ दो सीजन का करार किया है। इन तीनों करारों की कुल कीमत 130 करोड़ रुपए से ज्यादा है। तीनों कंपनियां भारत की घरेलू क्रिकेट की एसोसिएट पार्टनर होंगी। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरियाणवी एक्ट्रेस की बिग बॉस में धमाकेदार एंट्री:सलमान खान ने देसी छोरी कहकर इंट्रोड्यूस कराया, बोले- अब असली ‘ड्रैगन मोड’ देखने को मिलेगा
    Next Article
    दलीप ट्रॉफी फाइनल- साउथ जोन 336 रन पर ऑलआउट:तिलक वर्मा एक रन से शतक चूके; पहली पारी में ईस्ट जोन को 372 रन की बढ़त

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment